VIDEO: कुएं में गिरा किंग कोबरा, जान पर खेलकर बचाने उतरा शख्स, फन फैलाए सांप ने कर दिया हमला, और फिर…

Viral Video News: सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये खौफनाक जीव सबसे मुश्किल स्थानों में फिसलने और खुद को चतुराई से छिपाने में भी काफी सक्षम हैं। इसलिए, उन्हें सबसे मुश्किल जगहों पर देखना बहुत आम बात हैं। आप अक्सर सोशल मीडिया पर किंग कोबरा और दूसरे सांपों के वीडियो देखते होंगे जिनमें वो कभी स्कूटी में छिपे बैठे होते हैं तो की घर की छत में छिप जाते हैं। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें एक किंग कोबरा कुएं में गिर गया है। जिसे बचाने के लिए एक शख्स भी कुएं में उतर गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।

वायरल वीडियो( Viral Video) में आप देख सकते हैं कि, कुएं में से इस खतरनाक सांप को बाहर निकालने के लिए शख्स कैसे रस्सी के सहारे लटका हुआ हैं और एक हाथ में थैला और दूसरे हाथ से सांप की पूंछ पकड़े हुए है। इस दौरान किंग कोबरा अपने जबड़े खोले बार- बार शख्स को डसने और उसपर हमला करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। शख्स भी बहुत समझदारी और सावधानी से काम ले रहा था। वो तो सांप को बचाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन सांप तो खुद को बचाने वाले की ही जान लेने पर तुला था। लेकिन, बड़ी मशक्कत और मेहनत के बाद आखिरकार शख्स सांप को थैले में डालने में सफ़ल हो गया।

IMG 20230204 WA0025

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_sarpmitra12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया हैं। जिसमें कुएं में गिरे कोबरा का रेस्क्यू करने के लिए शख्स ने अपनी जान की बाजी लगा दी। वीडियो को अबतक 8 लाख 71 हजार 4 सौ सोलह लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो इतना खतरनाक हैं कि देखकर कोई भी खौफ में आ जाएगा। आप official_sarpmitra12 अकाउंड पर वीडियो देख सकते हैं।