किसान के पैरावट में लगी आग… पूरा पैरा जलकर राख.. इनपर जताई आशंका

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में किसान के पैरावट में आग लग गई। घटना में पैरा जलकर राख हो गया। सूचना पर डायल 112 स्टाफ और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिर पानी का छिंड़काव कर आग पर काबू पाया गया। इस घटना से किसान को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने चकरभाठा पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चकरभाठा बस्ती के रहने वाले सुनील कुमार कौशिक पिता राम कुमार कौशिक (25 वर्ष) खेती किसानी का काम करते हैं। उसका आवास पारा स्कूल के पास पैरा था। गुस्र्वार को दोपहर 2.30 बजे सुनील अपने घर पर थे।

स्वजन अपने-अपने काम पर चले गए थे। इसी दौरान अचानक पैरावट में आग लग गई। यह खबर पूरे गांव में फैल गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने अपने घर की टंकी में पाइप लगाकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस बीच सुनील ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर सूचना दी और मदद की गुहार लगाई। 112 के आरक्षक राजेश कुमार श्रीवास और चालक शशांक दास ने दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर तत्काल आग में पानी डाला गया। करीब आधा घंटा के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक पूरा पैरा जलकर राख हो गया था। इस घटना से आसपस हड़कंप मच गया।

सुनील का कहना है कि, पैरावट सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। इसके बावजूद आग लग जाना समझ से परे है। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर संदेह जताया है। किसी ने जानबूझकर पैरावट में आग लगाई होगी। पिछले कुछ दिनों से स्कूल के पास नशा करने वाले एकत्रित हो रहे थे। संभवता उन्हीं में से किसी ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। आग के कारण पशुओं का चारा बर्बाद हो गया। पीड़ित किसान आग लगाने वालों के बारे में खोजबीन शुरू कर दी है।