Chhattisgarh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाइल्ड पोर्नोग्राफी में व्याख्याता सहित 11 गिरफ्तार… 

बिलासपुर.जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की हैं। इसके तहत् स्कूल के व्याख्याता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया हैं।

इस मामले को लेकर जिला पुलिस द्वारा प्रेस नोट करके बताया कि, भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली की NCRB द्वारा CCPWC योजना के माध्यम से महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/विडियो को सोशल मिडिया पर अपलोड होने की सतत निगरानी की जाती हैं और संबंधितों के बारे में जानकारी प्रदेश की पुलिस को भेजी जाती हैं। इस संबंध में SP बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा एन.सी.आर.बी. दिल्ली से प्राप्त सायबर टीप लाईन के आधार पर सायबर सेल बिलासपुर से आरोपियों के जिस आईडी से इस तरह की फोटो/विडियों अपलोड हुई हैं। उक्त आईडी के आईपी एड्रेस की जानकारी प्राप्त किया गया एवं आईपी एड्रेस के माध्यम से मोबाईल नम्बर ज्ञात कर धारक की जानकारी लेकर उसका लोकेशन प्राप्त कर आरोपियों के मोबाईल को जप्त किया गया हैं।

सायबर टीप लाईन के साथ प्राप्त सीडी में उक्त विडियों की जांच की गई। जांच पर आरोपियों के विरूद्ध उक्त प्रकरण की फोटो / विडियों का अपलोड होने की घटना का पुष्टि होना पाये जाने से सभी 11 प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर कार्यवाही की गई हैं।

गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में एक व्याख्याता शिक्षक भी शामिल हैं। जिसका नाम रमाकांत शर्मा व्याख्याता हैं। जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भरारी विकासखंड बिल्हा में पदस्थ हैं। बता दें कि, बिलासपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर 11 मामलों में एफआईआर दर्ज कर 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की हैं।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अपील किया हैं कि, इंटरनेट पर पोर्नोग्राफी मटेरियल अपलोड करने वाले सावधान हो जाएं। क्योंकि, सोशल मीडिया, तीसरी आंख की सतत निगरानी में हैं। भारत सरकार गृह मंत्रालय की NCRB द्वारा CCPWC योजना द्वारा महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/विडियो को सोशल मिडिया पर अपलोड की सतत निगरानी की जाती हैं। ऐसे ही मामलों में एक साथ कार्रवाई की गई हैं। पुलिस का मानना हैं कि, इस तरह की कार्यवाही से पोर्नोग्राफी देखकर मानसिक विकृति का शिकार होने और यौन अपराधों की घटनाओं में निश्चित ही लगाम लगेगी।

इन्हें भी पढ़िए – 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचार‍ियों की बल्‍ले-बल्‍ले, DA में बढ़ोतरी के बाद अब HRA की बारी, 13500 रुपए तक का होगा फायदा! ऐसे होता हैं HRA कैलुलेशन?

वित्त मंत्री के पति को अचानक याद कर बैठे सिंहदेव… खोला चिट्ठा.. आखिर क्या था कारण… संवाद कार्यक्रम से गायब थे कई कांग्रेसी!..

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने से ज्यादा बेचने वालों की बढ़ी संख्या, जानिए 10 ग्राम का सोना दाम.!

किसानों के लिए खुशखबरी! प्रधानमंत्री ने PM Kisan Yojana को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान,  लाभार्थी जानकार हो जाएंगे खुश!

राशन कार्डधारियों के लिए Good न्यूज, इस दिन से मिलेगा चावल के साथ गेहूं और बाजरा फ्री में, नई व्यवस्था होगी लागू