ससुर ने बहू से किया रेप, बेटे ने भी दिया पिता का साथ, पिता-पुत्र गिरफ्तार

बिलासपुर। ससुर और बहू का रिश्ता बाप-बेटी का होता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है जो इस रिश्ते को तार-तार करता है। यहां एक ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म किया है। करीब एक साल तक ससुर ने बहू के साथ ज्यादती की। इतना ही नहीं जब महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी तो पति ने अपने पिता की तरफदारी की और कहा कि उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई तो उसके साथ बुरा होगा। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की। जिसके बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर पिता-पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय महिला की शादी 6 साल पहले हुई थी। इस दौरान उसका एक बच्चा भी हो गया। अब वह तीन साल का है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब साल भर पहले उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ससुर की हरकतों का उसने विरोध किया, तब उसने घर से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला डर के कारण अपने ससुर की हरकतों की जानकारी पति को देने से कतराती रही, लेकि​न ​फिर हिम्मत कर उसने इसकी जानकारी पति को दी तो उसने चुप रहने कहा। पति ने उससे कहा कि वह पिता की इच्छा पूरी करते रहे, नहीं तो उसके साथ बहुत बुरा होगा। अपने पिता का सहयोग नहीं करने पर उसने पत्नी और बच्चे को परेशानी होने की धमकी देने लगा।

पति की बात सुनने और ससुर की ज्यादती बढ़ने पर महिला ने इसका विरोध किया। इस पर महिला और बच्चे को घर से निकाल दिया। वह अपने मायके चली गई, वहा उसने ससुर और पति की हरकतों की जानकारी पुलिस को दी। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।