छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एम्स खुलेगा? स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बयान पर बवाल, यहां भाजपाइयों ने विरोध में मुंडवाया सिर

Surguja News: छत्तीसगढ़ में जब भी एम्स खुलेगा वह बिलासपुर जिले में ही खुलेगा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के इस बयान के बाद सरगुजा में आक्रोश देखने को मिल रहा है। सिंहदेव के इस बयान को लेकर भाजपा-भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने अम्बिकापुर शहर के संगम चौक पर बाल मुंडन कराकर राज्य सरकार और टीएस सिंहदेव के विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, महानगरों में एम्स खोलने की तैयारी केंद्र सरकार की है। वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एम्स हॉस्पिटल खोलने की स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थन देने के बाद मुख्यमंत्री ने भी इसमें अपनी सहमति जता दी है। 

img 20230306 154944121087391984308643173

जिसके बाद सरगुजा में बिलासपुर में एम्स हॉस्पिटल खोले जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। यहां भाजयुमो व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अम्बिकापुर शहर के संगम चौक में अनोखा प्रदर्शन करते हुए अपना बाल मुंडवा लिया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को जब चुनाव लड़ना होता है तो वह अम्बिकापुर से चुनाव लड़ते हैं, और लोगों का सहयोग मांगते हैं और जब एम्स हॉस्पिटल की सौगात देने की बात आई तो उन्होंने बिलासपुर को चुना है। 

img 20230306 154941226905822251896973300

ऐसे में सरगुजा के भाजपा व भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कहा कि अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्चों की मौत होती रहती है। जहा लाशों को लेकर परिजन हॉस्पिटल से घर जाते देखे गए हैं। सरगुजा जिले में स्वास्थ्य मंत्री के रहते जिले में स्वास्थ्य की व्यवस्था बदहाल हो चुकी है और जब बड़ी सौगात मिलने का समय आया तो स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसके लिए बिलासपुर को चुना है, जो कि गलत है। सरगुजा संभाग के लोगों को उपचार कराने के लिए रायपुर 330 किलोमीटर दूर का सफर तय करना पड़ता है। सरगुजा में यदि एम्स हॉस्पिटल खोला जाएगा तो संभाग सहित आसपास के प्रदेशों के लोगों को भी उसका लाभ मिलेगा। भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार से एम्स हॉस्पिटल सरगुजा में खोलने की मांग की है। वही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

img 20230306 155012195873581174382875427

भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा कि विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री व अम्बिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में एम्स खुलेगा तो उसका स्थान बिलासपुर होगा। हम इस बयान और निर्णय के विरोध में है। हमारा कहना है कि सिंहदेव अम्बिकापुर से विधायक हैं, सरगुजा एक लोगों ने चुनकर भेजा है, लेकिन जब जब विकास की बातें होती है। जब जब किसी बड़े सौगात की बात आती है अम्बिकापुर को अनदेखा कर देते है। उन्होंने आगे कहा कि सरगुजा संभाग में 50 लाख से ऊपर की जनसंख्या है। हम सीमावर्ती क्षेत्र में रहते है, लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को सरगुजा में एम्स खुलने से फायदा होगा। एम्स की आवश्यकता अम्बिकापुर को है, इससे बिलासपुर संभाग के भी कई जिले लाभांवित होंगे। तोमर ने कहा सरगुजा संभाग से दो मंत्री है उनके चेतना और विकास के सोच की मृत्यु हो गई है, इसलिए भाजयुमो व भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता मुंडन करवा रहे है और विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

img 20230306 155022574583578969941937450