CG – बस्तर में ड्रोन हमले के विरोध में उतरे ग्रामीण, ‘लाल सलाम’ के नारे के साथ आदिवासियों ने निकाली रैली, पेशा एक्ट लागू करने की मांग

दंतेवाड़ा. अखिल भारतीय आदिवासी महासभा बसतर में हो रहे ड्रोन हमलों और पेशा एक्ट को लेकर मुखर हुई है। दंतेवाड़ा के दुर्गा पंडाल सैकड़ों लोग जमा हुए। इस सभा को लीड करने मनीष कुजाम भी पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा ड्रोन हमले बंद हो। बस्तर में पुलिस ज्यादतीय कर रही है। आदिवासी परेशान हो रहा है। 1996 पेशा एक्ट लागू हो। इन बडे मुद्दो के साथ सरकार सुनिश्चत करे कि वन भूमि को प्रभावित करने वाली हर परियोजना प्रभावित गांव की ग्रामसभाओं की योजनाओं के आधार पर और उनकी सहमति के बाद ही स्वीकृति की जाए। इतना ही नही वन अधिकानरो के उल्लंघन करने वाले सभी पारित किए गए पर्यावरण और वन नीतियों को वपस लिया जाए या संशोधित किया जाए।

IMG 20230605 WA0019

वन अधिकारों के सबंध में लिए गए ग्राम सभा के निर्णयों का उल्लंधन करने वाले सभी वनअधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। इसके लिए केंद्र सरकार आदेश निकाले। इन तमाम बड़ी बातों जिक्र कर रैली निकाली गई। दुर्गा पंडाल से कलेक्ट्रेट तक आदिवासियों ने लाल सलाम के नारे लगाए और अपने अधिकारों को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका है। इस दौरान सुदरू कुंजाम, बोमडाराम कवासी, जितेंद्र सोरी और भीमसेन मंडावी भी उपस्थित रहे।

लाल मिट्टी गांव के गांव कर रही हैं बर्बाद

आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुजाम का कहना हैं कि, कंपनी का अपशिष्ट पदार्थ दंतेवाड़ा बर्बाद कर रहा हैं। आदिवासियों की बात प्रशासन सुन नही रहा हैं। कंपनी के ठेकेदार बिना ग्राम सभा के कहीं भी लाल मिट्टी डाल रहे हैं। टिकनपाल में तो छुरी चाकू भी गांव वालों पर चलाए गए। सीपीआई इस मुद़्दे पर लड़ रही है। दंतेवाड़ा को कंपनी के हाथो मिटने नही दिया जाएगा। यह मुद्दद बेहद गंभीर है। इतने बड़े मसले पर प्रशासनिक अधिकारी गांव तक पहुंचे। सरकार कुछ भी करवा रही है। सीपीआई मनमानी नही करने देगी, भले ही सडक़ पर उतर कर उग्र आंदोलन क्यों न करने पड़े।

इन्हें भी पढ़िए – दिल्ली मेट्रो में लड़की ने पंजाबी गाना पर ऐसा डांस किया, लोग बोले- मेट्रो ही बंद करवाएगी! देखिए VIDEO

मुर्दा समझकर शवों के बीच रख दी थी बॉडी, पिता ने हिलता देखा हाथ तो बच गई बेटे की जान; ओडिशा ट्रेन हादसे में चमत्कार