मानसून के मौसम में..हड़ताली बयार में शामिल हए लिपिक कर्मचारी संघ..सरकारी दफ्तरों पसरा सन्नाटा…

बलरामपुर : समूचे छत्तीसगढ़ समेत बलरामपुर में भी इन दिनों मानसून के मौसम हड़ताली बयार बह रही है..अपने विभिन्न मांगों को लेकर पहले से संविदा कर्मचारी संघ..चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ अनिश्चितकलीन हड़ताल पर है..तो इस हड़ताल की कड़ी में लिपिक वर्ग के कर्मचारी भी दो दिनों की हड़ताल पर चले गए..लेकिन इस हड़ताल की पड़ताल अब तक नही हो सकी है.. तथा कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के चलते सरकारी कामकाज ठप्प हो गया है…

दरसल कर्मचारी संगठन मानसून की बरसती बारिश में भी अपनी मांगे मनवाने शेड के नीचे बैठ हड़ताल करने की जद में है..तो वही कर्मचारियों के हड़ताल से कामकाज बुरी तरह से प्रभावित है…

पहले कभी संविदा और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल में होने के बाद भी लिपिक वर्ग के कर्मचारी सरकारी दफ्तरों की शोभा बढ़ाते थे..लेकिन छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल यानी 26 से 27 तक सरकारी दफ्तरों की रौनक गायब हो गई..सरकारी दफ्तरो में सन्नाटा पसरा हुआ है…