Breaking:संस्कृति मंत्री भगत के बोल..जो मन इहा बने -बने लुगा पहिन के आये होई..ओहु मन ला हिरवाइन के रोल मिली!..

बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..प्रदेश के नागरिक आपूर्ति,खाद्य व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज जिले के नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे..इस दौरान कार्यक्रम को संस्कृति मंत्री ने सम्बोधित किया..

दरअसल मंत्री अमरजीत भगत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म सिटी खोले जाने की कार्ययोजना का जिक्र करते हुए कहा कि..प्रदेश की कला को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय में मिनी थियेटर खोले जाने की ओर प्रयास किया जा रहा है..

वही मंत्री भगत ने अपने सम्बोधन के दौरान ही अपने चिर -परिचित अंदाज में कहा कि..“जो मन बढ़िया -बढ़िया लुगा पहिन के आये होई..ओहु मन ला हिरवाइन कर रोल मिली..”