सरगुजा रियासत की राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की तेरहवीं आज.. राज्यपाल अनुसुइया उइके समेत प्रदेश के कई दिग्गज हस्तियां पहुंचे अम्बिकापुर

अम्बिकापुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की माता व सरगुजा रियासत की राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की शनिवार को तेरहवीं है। इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देने देश-प्रदेश के जाने माने हस्तियां अम्बिकापुर पहुँच रहे हैं। राजमाता का तेरहवीं कार्यक्रम सरगुजा पैलेस में रखा गया है। जहाँ हज़ारों की संख्या में लोग पहुँच रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुइया उइके, छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सरगुजा पहुँच चुके हैं। वहीँ दोपहर 03:45 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष स्टेट प्लेन से दरिमा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद सरगुजा पैलेस पहुंचेंगे।

वहीँ शहर में VVIP लोगों के आगमन के बाद पुलिस द्वारा सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। शहर के सभी चौक-चौराहो पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई मार्गों को डाइवर्ट कर दिया गया है।