Chhattisgarh News: किराना दुकानों में छापामार कार्रवाई, 177 कट्टी धान जब्त

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: धान खरीदी केंद्र में अवैध धान खरीदी बिक्री पर रोकथाम के लिए छापामार अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण पर निकले तहसीलदार ने दो दुकानों से 177 कट्टी धान जब्त किया।

छापामारी अभियान के तहत तहसीलदार मुखदेव यादव ने ग्राम भवराडाँड़ स्थित ओमप्रकाश गुप्ता के किराना दुकान से 154 कट्टी धान एवं कुशवाहा किराना दुकान से 23 कट्टी धान बरामद किया है। इस दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी हरिराम एक्का, खाद्य निरीक्षक जी सिंह समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

इस संबंध में तहसीलदार मुखदेव यादव ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में अवैध रूप से धान खपाने वाले बिचौलियों के विरुद्ध इस तरह का छापामारी अभियान सतत जारी रहेगा।