Breaking News: अम्बिकापुर के गांधी चौक में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित… शहरवासियों में आक्रोश


अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में गांधी चौक पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को किसी ने नुकसान पहुंचाया है। महात्मा गांधी की प्रतिमा का एक हाथ और लाठी को नुकसान पहुंचाया गया है। ऐसा किसने किया है इसका पता नहीं चल सका है।

गौरतलब है कि गांधी चौक के समीप ही सरगुजा एसपी का बंगला है। जहां हर वक्त जवान पहरा देते रहते है। बावजूद इसके किसी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित करने का दुस्साहस किया है। जिससे अम्बिकापुर शहरवासियों में आक्रोश है। इस मामले मे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।