खुले आम हो रहा है अवैध उत्खनन..सेटिंग होने का दम भरते है खनन माफिया

सूरजपुर 

भैयाथान से (संदीप पाल)

सूरजपुर जिले में राजस्व भूमि से प्रतिमाह सैकड़ों टन बोल्डर तथा मिट्टी का सरेआम अवैध उत्खनन किया जा रहा है। कलेक्टर के सख्त निर्देश के बावजूद जिले की दर्जनों अवैध गिट्टी खदानों से रोजाना भारी मात्रा में अवैध खनिज का परिवहन किया जा रहा है। संबंधित महकमें की सांठगांठ के कारण भारी मात्रा में खनिज के अवैध उत्खनन से शासन को प्रतिमाह लाखों रुपए के राजस्व की क्षति हो रही है। वहीं क्षेत्र का पर्यावरण तेजी से प्रदूषित हो रहा है।

गिट्टी-बोल्डर के अवैध उत्खनन जगह-जगह खनिज के अवैध उत्खनन में जुटे 20 से 25 ग्रामीण मजदूरों ने इस कार्य को अपने परिवार के जीविकोपार्जन का जरिया बना लिया है। जिले के भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत पोडी , कपसरा के अंबिकापुर  बनारस मार्ग में श्थित पोडी छिनपरा  पे श्थित है।  आदि दर्जनों मजदूर व माफियाओ ने पत्थर चट्टानों में बगैर लीज के खनिज माफियाओं द्वारा गिट्टी-बोल्डरों का अवैध उत्खनन करा शासन को राजस्व की भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार अवैध खनिज उत्खनन कार्य में लिप्त खनिज माफिया द्वारा राजस्व विभाग की शासकीय  भूमि में अनेक स्थानों पर पत्थर चट्टानों में अवैध पत्थर खदानें संचालित की जा रही है। अवैध उत्खनन की बार-बार शिकायतों के बावजूद कारगर कार्रवाई के अभाव में खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

अवैध पत्थर खदानों से उत्खनन कराए गए गिट्टी-बोल्डर का उपयोग भारी मात्रा में विभिन्न शासकीय योजनाओं जैसे डेम निर्माड खदानों में बाउंड्री वाल के तहत जारी निर्माण कार्यों में भी किया जा रहा है। खनिज माफिया संबंधित महकमें की सांठगांठ से क्षेत्र में संचालित अवैध खदानों से उत्खनित पत्थरों की बेखौफ आपूर्ति कर रहे हैं। खनिज माफिया बगैर डर भय के संचालित अवैध पत्थर खदानों से उत्खनन किए गए गिट्टी-बोल्डरों की आपूर्ति सहित प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जारी सड़क निर्माण कार्य एवं ग्र्राम पंचायतों में कर मालामाल हो रहे हैं। तहसील में सैकड़ों स्थान में संचालित अवैध खदानों में 20 से 25  ग्रामीण महिला-पुरूषों ने इस अवैध कार्य को कमाई का जरिया बना लिया है।

खुले आम हो रहा अवैध परिवहन-

खनिज विभाग की मौन सहमति से संचालित अवैध पत्थर खदानों से प्रतिमाह उत्खनित सैकड़ों टैक्टर गिट्टी-बोल्डरों का अवैध परिवहन ट्रक-ट्रैक्टर वाहनों से बेरोक-टोक जारी है। इस आशय की शिकायत होने पर अवैध खनिज परिवहन में लगी वाहनों पर कार्रवाई कर कागजी खानापूर्ति की औपचारिकता निभाई जाती है। ग्राम पंचायत  पोड़ी से ट्रक-ट्रैक्टरों से अवैध खनिज परिवहन किया जा रहा है।यह खदान पोडी ,कपसरा व अम्बिकापुर से बनारस मार्ग के किनारे छिनपारा पे श्थित है। छेत्र के नेताओ के संरक्षण में किया जा रहा है। अवेद गिट्टी उत्खनन खुले आम धड़ले से परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीडो के कहने पर जब हमारी टीम ने खदान का मुआयना किया तो जो मजदूर कार्य कर रहे थे और परिवहन कर रहे उन लोगो ने बोला की हमारी स्थानीय नेताओ से पहुच है। आप फ़ोटो न खीचे ।इस तरह वहा मौजूद टैक्टर ड्राइवर ने बोला की जाओ जाओ हमारा कुछ नही होने वाला और हमारी नेताओ तक पहुच है।

कलेक्टर का निर्देश बेअसर- 

सूरजपुर कलेक्टर जीआर चुरेंद्र ने जिले में अवैध उत्खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने सख्त निर्देश जारी किए हैं किंतु कलेक्टर का निर्देश बेअसर नजर आ रहा है। कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन बदस्तूर जारी है। इस सम्बन्ध में जिला खनिज अधिकारी त्रिवेडी देवांगन ने बोला की इसकी जनकारी मुझे नही है। आपसे जानकारी मिली रही है। मै जल्द ही उस जगह जा के देखती हु और सम्बंधित लोगो के ऊपर करवाई किया जयेगा।