भाजपा पि.व.मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता का हुआ आतिशी स्वागत

अम्बिकापुर 

बतौली से (निलय त्रिपाठी)

भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के बतौली आगमन पर विशाल रैली व आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। व्यापक तैयारियों के साथ भाजपा पिछड़ा वर्ग बतौली मंडल के अध्यक्ष श्री गुप्ता एवं महामंत्री आशीष कुमार गुप्ता तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग के समस्त प्रकोष्ठों द्वारा हरि गुप्ता के निवास स्थल पोस्ट ऑफिस बतौली मुख्य मार्ग पर आदिवासियों के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत मित्र तथा सुगंधित के साथ समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल रैली मंगल भवन तक निकाली गई। रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद व पटाखों की गूंज से पूरा बतौली नगर भाजपा माई हो गया जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं पदाधिकारियों का भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति के अशोक गुप्ता के द्वारा भी अपने निवास स्थल पर फूल मालाओं के साथ रैली के दौरान स्वागत कर आतिश बाजी की, स्वागत उपरांत भारतीय जनता पार्टी के के कार्यकर्ताओं ने जोरदार उद्बोधन दिया मंगल भवन पहुंचने के उपरांत पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं तथा भाजपा मंडल के अध्यक्ष जेतेश्वर पाठक महामंत्री अनिमेष अग्रवाल विश्वनाथ यादव तथा समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान मंच के संचालन कर रहे विश्वनाथ यादव भाजपा महामंत्री कारण एवं कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित किया गया स्वागत उपरांत उद्बोधन हेतु मंडल अध्यक्ष हरि गुप्ता द्वारा हमारे राज्य में पिछड़ों की दशा में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए डॉक्टर रमन सिंह की भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को बताते हुए शासन की कई योजनाओं को विस्तृत रूप से गिनाया व अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठापूर्वक करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात मंच पर बैठे राम लखन पैकरा जितेंद्र सोनी प्रभात खालको, प्रदेश कार्यसमिति के अशोक गुप्ता, रितेश्वर पाठक, विनोद हर्ष द्वारा संबोधित किया गया, तत्पश्चात भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने पूरे सरगुजा में बतौली आगमन पर किया गया स्वागत को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा की जिस प्रकार हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निष्ठापूर्वक कार्य किया जा रहा है उसे 2018 में सीतापुर विधानसभा में भाजपा विधायक बनाने में संगठन की अहम् भूमिका होने की बात कही व पूरे प्रदेश में 62 प्रतिसत पिछडा वर्ग होने के साथ एक मत होने पर हमारे भाजपा की सरकार ही बनाने का दावा भी किया बतौली मंडल के पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशी स्वागत किए जाने पर उनका आभार प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम के अंत में जिला मंत्री आशीष गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह का आभार प्रदर्शन किया इस दौरान अंबिकेश्वर गुप्ता सुनील गुप्ता ईश्वर यादव नरेंद्र कुमार सतनारायण गुप्ता शंभू गुप्ता श्रवण गुप्ता शिवमंगल यादव मनमोहन दास राकेश कुमार साहू राकेश कुमार गणेश यादव सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे