निर्दलीय बिगाड़ सकते है भाजपा व कांग्रेस का खेल…वार्डो वासी दोनो पार्टीयों के नेताओं से नाराज…05 वर्ष सत्ता मे रह कर भाजपा, कांग्रेस दोनो रहे फेल….

janjgir nagar panchayat
नगर पालिका परिषद, जांजगीर-नैला

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव मे इस बार निर्दलीय पार्षदो का डिमांड बढ़ने वाला है। वही निकाय चुनाव मे भाजपा व कांग्रेस दोनो पार्टीयो का खेल निर्दलीय प्रत्याशी बिगाड़ सकते है। कारण जो भी हो लेकिन वार्डवासी दोनो पार्टीयों के प्रत्याशीयो के कामकाज खासे नाराज है। जांजगीर नैला नगर पालिका के सत्ता मे रहे भाजपा के 5 वर्ष शहर के मतदाताओ ने देख लिया, तो वही पूर्व मे कांग्रेस के सत्ता का सुख भोग चूके कांग्रेस का भी कामकाज देख लिये हैं। दोनो ही पार्टी मतदाताओं के भरोसे मे खरे नही उतर पाये हैं। शहर मे कांग्रेस पार्टी मे गुटबाजी चरम पर है तो भाजपा के बीते 5 वर्ष हर एक मतदाता को याद है। जिस तरह जिला मुख्यालय में गर्मी के दिनो मे पीने की पानी की समस्या से हर एक मतदाता दुखी थे। तो बरसात में पानी निकासी की समस्या आम है। शहर के विकास के लिए ऐसा कोई काम भाजपा ने 5 वर्षो मे नही कर पाया जो जनता उन फिर से एक बार भरोसा करें। तो वही कांगे्रस पार्टी के कार्यकाल भी जांजगीर नैला नगर पालिका के मतदाता बखुबी समझते है।

जिला मुख्यालय मे यह समस्या जो होनी चाहिए दूर…

1. जिला मुख्यालय में गर्मीयो में पानी की समस्या आम हो गई है हर वर्ष पानी की समस्या से मतदाताओं को दो चार होना पड़ता हैं. लेकिन आज तक शहर मे दोनो पार्टीयो ने पीने की पानी की समस्या को दूर करने के लिए कुछ खास काम नही किये।

2. बरसात में सभी 25 वार्डो मे नाली निकासी समस्या बनी रहती है। जिसके कारण बारिश का पानी लोगो के घर के अंदर तक घुस जाता हैं. दोनो पार्टीयो ने आज तक इस समस्याओ की ओर ध्यान नही दिया।

3. जिला मुख्यालय में डेली बाजार व सप्ताहिक बाजार के साथ मटन,मुर्गा मार्केट के लिए एक स्थायी जगह होनी चाहिए लेकिन दोनो पार्टीयो ने इस ओर ध्यान नही दिया।

4. शहर मे अवैध कालोनियो के निर्माण के कारण शहर की बसाहट ठीक नही हो रही है। कालोनियों की बसाहट प्लानिंग से नही हुई । इस निर्माण मे रोक लगाना चाहिए जो दोनो पार्टीयो ने नही की।

5. शहर मे रोड मे घुम रहे आवारा पशुओ के लिए शहर मे स्थाई कांजी हाउस का निर्माण कराने मे दोनो पार्टीयां फेल रही।

6. शहर मे साफ सफाई पूरी तरह फेल है नियमित सफाई किसी वार्ड मे नही होती जो दोनो पार्टी के नेता इस काम मे पूरी तरह फेल रही ।

जिला मुख्यालय में इस प्रकार बहुत ऐसे प्रमुख कार्य है जो होना है या अभी तक हो जाना चाहिए जो इन दोनो पार्टीयेा ने नेताओ ने शहर विकास की ओर ध्यान नही दिया । अब वार्ड के मतदाताओ की बारी है जब इन दोनो पार्टी के नेता आपके घर वोट मांगने आये तो इनसे से ये सवाल जरूर करे की आखिर इन समस्या का हल कब होगा।