पंचायत चुनाव के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस.. आज से आदर्श आचार संहिता खत्म

रायपुर. प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद आज राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने प्रेसवार्ता कर चुनाव से संबंधित जानकारी दी. आयुक्त ने बताया कि 27 जिला पंचायत 146 जनपद पंचायत में 175433 पदों के लिये चुनाव हुआ. जनपद के 2979 और जिला पंचायत के 400 सदस्य के चुनाव सम्पन्न हुए. वहीं प्रदेश के 576 जिसमे 527 पंच और 49 सरपंच के लिये नामांकन नहीं आए..और 70,028 पद जिसमें 69408 पंच, 524 सरपंच, 95 जनपद सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए.

आयुक्त ने बताया कि साढ़े 3 लाख अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी. जिन्होंने तीन चरणों में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाए हैं. छत्तीसगढ़ में 28, 31 जनवरी और 3 फरवरी को तीन चरणों में चुनाव हुए. वोटिंग के बार परिणाम देर रात तक घोषित किए गए. वहीं आज से आदर्श आचार संहिता भी खत्म हो गया है.

img 20200206 1457093781582817654884097
img 20200206 1457216471972132738736082
img 20200206 1457338899377673690948188