भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा



सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

सरगुजा: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा निकाली। ग्राम उलकिया में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाजपा किसान मोर्चा ने तिरंगे से सजी बैलगाड़ी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में भाजपाइयों सहित ग्रामवासीयो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और हाथो में तिरंगा थामे पूरे गाँव का भ्रमण किया।

इस दौरान भाजपाइयों ने ग्रामवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में घरों में तिरंगा झंडा फहराने की बात कही। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसे पूरे सम्मान के साथ अपने घरों में लगाये और तिरंगे की शान में कोई कमी न होने दे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, प्रभात खलखो, अनुज एक्का, रामदयाल चौहान, देवनाथ ऊंजन, सेतराम बड़ा, धनेश्वर बड़ा सहित भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।