Ambikapur News: छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का गठन, कृष्ण बने तहसील अध्यक्ष, उमेश को मिली ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

सरगुजा: छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बाल गोविंद गुप्ता के दिशा-निर्देश पर तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। जिसमें सर्वसम्मति से कृष्ण कुमार गुप्ता को तहसील अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष विनोद टोप्पो, सचिव राजेश गुप्ता, सहसचिव संतोष कुमार एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार टोप्पो बनाये गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इलियास कुजूर, किलो राम भगत, कलावती पैंकरा, कृपाशंकर गुप्ता को चुना गया।

संघ के ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से उमेश मिश्रा को सौपा गया। उपाध्यक्ष शरद वर्मा, सचिव मिथिलेष रत्नाकर, सहसचिव प्रदीप नागदेव एवं कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पीली बैक, गीता उपाध्याय, रोजलिन लकड़ा, विजय कुमार गुप्ता चुने गए। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी अंजनी शाह, अर्जुन गुप्ता समेत आनंदराम पैंकरा, श्याम प्रसाद गुप्ता, पवन गुप्ता, गणेश यादव, कुलवंत सिंह, छोटका राम उपस्थित थे।