विधवा के देवर ने शादी के नाम पर किया शारीरिक शोषण, दो संतान होने के बाद शादी से इंकार ..

अम्बिकापुर

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के ठीक एक दिन बाद अंबिकापुर के गांधीनगर मे एक विधवा महिला की आप बीती ने महिला सुरक्षा पर कई सवाल खडे कर दिए है। पीडित महिला का उसी के देवर ने शादी का झांसा देकर वर्षो तक शारीरिक शोषण किया। और अब दो संताने होने के बाद वो शादी से मुकर रहा है। जिससे महिला मानषिक और सामाजिक रुप से प्रताडित होकर पुलिस के शरण मे आ गई है।

गांधीनगर थाने मे बैठ कर अपने आप को कोसती इस महिला के पति का देहांत 15 अगस्त 2011 मे ही हो गया था। और ये अपने ससुराल मे ही रहती थी, लेकिन इसी दौरान उसके अपने देवर ने उसे सहारा देने और शादी कर सुखी ऱखने का झांसा दिया। और पीडित विधवा भी अपनी जीवन की बेहतरी का आस लिए देवर सुलेमान के झांसे मे आ गई। लिहाजा दोनो के बीच हुए शारिरीक संबध से अब तक दो संताने पैदा हो चुकी है, लेकिन इसी दौरान पहले बच्चे के जन्म के बाद महिला ने सुलेमान से शादी करने का दबाव बनाया, तो सुलेमान अपने अपने दीदी जीजा के सहारे उसे बहला फुसलाता रहा,, धीरे धीरे समय बीतता गया। और महिला अपने आप को ठगा महशूश करने लगी, साथ ही सुलेमान शादी ना करने के लिए उसे लगातार झूठा आश्वासन देता रहा।Widow 1

जिसके बाद थक हार कर महिला गांधीनगर पुलिस के शरण मे आ गई है। महिला के मुताबिक उसने कई बार उससे शादी करने की गुजारिश की। लेकिन सुलेमान की हरकत उसके समझ से परे थी। महिला के मुताबिक उसका देवर सुलेमान जशपुर जिले के पत्थलगांव ग्रामीण बैंक मे कार्यरत है, और वो हर सप्ताह शनिवार रविवार को वंहा से आकर उसके साथ पति की तरह रहता था।

इधर इस मामले के थाने तक पंहुचने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत तो ले ली है , लेकिन पुलिस इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कराने के पक्ष मे नही है, गांधीनगर थाना प्रभारी के मुताबिक वो मामले को पहले आपसी मसझाईस से निपटाने का प्रयास करेगे। और उस पर भी अगर महिला का देवर नही मानता तो कारवाही की जाएगी।