मोदी मशाल कार्यक्रम मे शामिल हुए पूर्व मंत्री नेताम और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग..

अम्बिकापुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेषव्यापी आहवान के तहत् आज स्थानीय गांधी चैक में ’’मोदी मषाल’’ का प्रज्जवलन कर मा. नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अम्बिकापुर नगर मण्डल के समस्त बूथों से कमलवाहिनी कार्यकर्ता हाथों में मषाल लेकर सायं 7 बजे गांधी चैक पर बनी भव्य मोदी मषाल को प्रज्जवलित करने पहुँचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मा. रामविचार नेताम ने भाजयुमो प्रदेषाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव व भाजपा जिलाध्यक्ष कमलभान सिंह के साथ मिलकर ’’हर-हर मोदी’’ ’’घर-घर मोदी’’ के नारों के साथ मोदी मशाल को प्रज्जवलित किया। गोपाल पाण्डेय द्वारा वन्देमातरम् गीत के गायन के पष्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष कमलभान सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है व सरगुजा लोकसभा की सीट जीतनी है।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मा. रामविचार नेताम ने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता ने भी लिया है, देष में परिवर्तन की लहर है, 2014 का चुनाव देष की दषा व दिषा दोनों बदलेगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं कोmodi mashal 2 सम्बोधित करते हुए भाजयुमों प्रदेषाध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि पूरे प्रदेष में लगभग 300 स्थानों पर एक साथ एक समय पर ’’मोदी मषाल’’ प्रज्जवलित किया जा रहा है। लगभग तीन लाख कार्यकर्ता पुरे प्रदेश में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले रहें हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने के आपके संकल्प व जज्बे को नमन्।

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष कमलभान सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, मुरारीलाल बंसल व राजकुमार बंसल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष दास ने व आभार प्रदर्षन नगर अध्यक्ष राकेष गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अम्बिकेष केषरी, बार कौसिल अध्यक्ष विद्यानंद मिश्रा, हरपाल सिंह भामरा, शैलेष कुमार सिंह, तजिन्दर सिंह बग्गा, जन्मेजय मिश्रा, रविन्द्र गुप्त भारती, मनोज गुप्ता, निष्चल सिंह, अनिल जायसवाल, संजीत सिंह, पीयुष त्रिपाठी, आकाष गुप्ता,  शंभु सोनी, मनीष वर्मा, रवि बुधिया, विकास पाण्डेय, रिंकु वर्मा, दीपक वर्मा, जितेन्द्र सोनी, विषाल शर्मा, विषाल सिंहदेव, मनोज कंसारी, रोचक गुप्ता, आसुतोष सिंह, राहुल गुप्ता, विष्वविजय सिंह तोमर, देववर्मा, संजु वर्मा, दिव्यांषु केषरी, गोलु यादव, वेदांत तिवारी, अंकित गुप्ता, अभय साहु, अजय गुप्ता, मंजुषा भगत, अरूणा सिंह, अजय मिश्रा, रमन पाण्डेय, विकास ठाकुर, वसीम अंसारी, शोलु सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।