आज खेल में एक अच्छा भविष्य और कैरियर है..

 

अम्बिकापुर

पांच सालों के खेल कैलेण्डर की योजना बना कर यदि हम खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाये तो जिले से लगातार नये खिलाड़ी निकलेंगे ओर जिला का नाम रौशन करेंगे। अब वह दिन गये जब अभिभावक बच्चों को खेल से दूर रहने की बात करते थे, आज खेल में एक अच्छा भविष्य व करियर है।

 

उक्त बातें को पीजी काँलेज ग्राउण्ड स्थित नव निर्मित हाँकी स्टेडियम में जिला हाँकी संघ द्वारा आयोजित जिला के खेल संघों के स्नेह सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अम्बिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव ने कही। श्री सिंहदेव ने कहा कि हमारे यहां के खेल संघों के पास खेल गतिविधियों को संचालिक करने के लिये फण्ड की कमी एक बड़ी वजह है। आज सभी खेल संघ अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर अपने खेल गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं। यदि सभी खेल संघ आपस में मिलकर एक साथ संपर्क करें और बैठ कर पांच वर्ष में होने वाले समस्त खेल गतिविधियों की एक चार्ट तैयार कर लें और फिर उसकी समस्त खर्च को लेकर जिले में संचालित विभिन्न माइनिंग कंपनियों के पास स्वयं व शासन, प्रषासन व जनप्रतिनिधियों के पास संपर्क करें तो अच्छी तरिके से समस्त खेल गतिविधियों को संचालित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हमारे जिले के लोग भी खेल गतिविधियों के लिये स्पांसर के रूप में सहयोग करते रहते हैं। उनसे भी संपर्क करके उनकी भी एक जानकारी एकत्रित कर ली जाये और फिर कार्य को आगे बढ़ाया जाये तो फिर खेल गतिविधियों में हमारा जिला कभी भी पीछे व अभावग्रस्त नहीं रहेगा। उन्होंने खेल संघों से कहा की छत्तीसगढ़ बजट सत्र से पहले वे सभी अपने-अपने संभाग में खेल पर व्यय होने वाले समस्त खर्चों का एक बजट तैयार कर लें तो संभाग के जनप्रतिनिधि भी अपने स्तर पर खेल गतिविधियों के लिये बजट को और ज्यादा बढ़ाने और संभाग के लिये ज्यादा रूपये की मांग रखेंगे। श्री सिंहदेव ने सांई सेक्टर की स्थापना के लिये भी प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कार्यक्रम को हैण्डबाँल संघ अध्यक्ष तजिन्दर बग्गा, सोमेन्द्र प्रताप सिंह, त्रिभुवन सिंह, सरगुजा खेल एवं युवा कल्याण प्रभारी देवेन्द्र सिन्हा व जिला हाँकी संघ सचिव राजेष सिंह, माधव राय, विजय गुप्ता ने किया।

DSCN0025

इस दौरान कमलेष सोनी, शेष रतन जायसवाल, विकास शर्मा, शरद दुबे, सिद्धार्थ सिंह, राजू दिक्षित, संदीप खलखो, प्रदीप एक्का, सज्जन सिंह, अजय गुप्ता, संजय सिंह, आषीष बेक, संजय कुमार, नीतिन त्रिपाठी, विकास सिंह, शषी सिंहदेव, मदन जायसवाल, प्रमोद चैधरी, इन्द्रजीत सिंह धंजल, प्रभात रंजन, दीपक मिश्रा, तुषार राय, लव प्रताप सिंह, अलंकार तिवारी सहित काफी संख्या में खिलाड़ी व खेलप्रेमी उपस्थित थे। आभार प्रदर्षन जिला हाँकी संघ सचिव राजेष सिंह ने किया।
———————————————–
अखिल भारतीय गोल्ड कप हाँकी टूर्नामेंट कराने की पहल की श्री सिंहदेव ने
जिला हाँकी संघ की चर्चा पर अम्बिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव ने प्रतिवर्ष अखिल भारतीय गोल्डकप हाँकी टूर्नामेंट कराने की सहमति देते हुए, उसमें आने वाले खर्च व आयोजन