कोठीघर स्थित कांग्रेस कार्यालय मे मना 128वां स्थापना दिवस..

अम्बिकापुर

कांग्रेस के 128 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय कोठी घर में अम्बिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस की रीति व निति के विषय में चर्चा हुई तथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधने व लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर आवष्यक बैठक सम्पन्न हुई।

सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेष कांग्रेस उपाध्यक्ष व अम्बिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव सहित जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बालकृष्ण पाठक ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री सिंहदेव ने कहा कि जब से कांग्रेस की स्थापना हुई तब से लेकर आज तक जब भी देष का जरूरत पड़ी है, कांग्रेस के नेताओं ने आमजनों के साथ मिलकर देषहित में सर्वस्व न्यौछावर किया है। श्री सिंहदेव इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष सहित पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं की जीवन से जुड़ी कई घटनाओं को सामने रखते हुए कांग्रेस व देष के लिये उनके योगदान पर प्रकाष डाला। श्री सिंहदेव ने विधानसभा चुनाव के दौरान एकजुट होकर सभी कार्यकर्ताआंे के कार्य को लेकर सभी को धन्यवाद देते हुए, आगामी लोकसभा चुनाव हेतु सभी को एक साथ होकर सरगुजा लोकसभा की सीट कांग्रेस को देने व कांग्रेस के लिये कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति विषेष नहीं बल्कि पार्टी के लिये कार्य करना है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में कार्यकर्ताओं के साथ आवष्यक बैठक कर रणनीति बनायी। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बालकृष्ण पाठक, उपाध्यक्ष आलोक दुबे, कोषाध्यक्ष राजेष मलिक गुड्डू, गोपाल केषरवानी, जेपी श्रीवास्तव, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, त्रिलोकी सिंह, राधे सिंह, अधिवक्ता संतोष सिंह, हेमंत सिन्हा, प्रमोद चैधरी, पूर्व पार्षद मो. इस्लाम, वेद प्रकाष षर्मा वेदी, मदन जायसवाल, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, दिनू सोनी, इंद्रजीत सिंह धंजल, अजय सिंह, निरंजन राय, अनील सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, सरिता पाण्डेय, वित्तबाला मलतियार, शहनाज अकबरी, दीपा राय, मिनाक्षी, जूही यादव, निषा सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।