महेशपुर के दाई एलबम श्रोताओ के लिए उपलब्ध

अम्बिकापुर

  • जस गीत गायक गिरिवर का सी.डी बाजार में उपलब्ध
  • छत्तीसगढ़ी-सरगुजिहा व नागपुरी बोली में हुआ रिकार्ड
  • एलबम में गोपाल पाण्डेय ने दिया है संगीत
  • गायक गिरिवर भृत्य के पद मे है पदस्थ

सरगुजा जिले के महेशपुर (मुरा) ग्राम के प्रसिद्ध जस गीत गायक गिरीवर राम पैंकरा का आडियो एवं वीडियो सी.डी. बाजार में उपलब्ध है।
‘‘महेशपुर के दाई’’ नामक इस सी.डी. में कुल 8 लोकप्रिय जस गीत छत्तीसगढ़ी-सरगुजिहा व नागपुरी बोली में रिकार्ड की गई है। यह उनका पहला सी.डी. है। इस एलबम में गोपाल पाण्डेय ने संगीत दिया है। गिरीवर ने बताया है कि वह वर्तमान में कलेक्ट्रट अम्बिकापुर में भृत्य के पद पर कार्यरत है। अपने कार्य के अलावा शौकिया तौर पर वे गांव के कीर्तिन मण्डली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह से भाग लेते हैं।