मनमोहन सिंह ऐसे डाक्टर है जिनकी दवा ने दस साल तक रिएक्सन किया है : डाँ रमन

RAMAN SINGH, रमन सिंह ने अंबिकापुर मे भाजपा प्रत्याशी कमलभान सिंह के पक्ष मे की सभा
RAMAN SINGH

अम्बिकापुर

  • मुख्यमंत्री डाँ रमन सिंह का सरगुजा प्रवास
  • भाजपा प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम मे शामिल होने आए थे सीएम
  • प्रत्याशी कमलभान के पक्ष मे सीएम ने की सभा
  • कांग्रेस को बताया डूबती नांव , मनमोहन को रिऐक्सन की दवा देने वाला डाक्टर
  • कहा मोदी के प्रधानमंत्री बनने के साथ पहले दिन मंहगाई मे नियंत्रण औऱ भ्रष्टाचार पर लगाम

 

आज अपने अल्प प्रवास पर दोपहर सवा एक बजे हेलीकाप्टर से अंबिकापुर पंहुचे मुख्यमंत्री डाँ रमन सिंह सबसे पहले भाजपा कार्यालय पंहुचे, वंहा भाजपा के वरिष्ठ नेताओ और संगठन पदाधिकारियो से कुछ देर की मुलाकात के बाद सीएम सीधे कला केन्द्र मैदान पंहुचे। भाजपा प्रत्याशी कमलभान सिंह के नामांकन कार्यक्रम मे शामिल होने आए ,मुख्यमंत्री की शहर मे मौजूदगी के दौरान भाजपा नेताओ ने प्रत्याशी कमलभान के साथ शहर के अग्रसेन चौक चौक से घडी चौक तक रैली निकाली, जिसके बाद कमलभान सिंह कुछ भाजपा पदाधिकारियो के साथ अपना आखिरी सेट का नामांकन भरने कलेक्ट्रेट पंहुचे।

इधर कला केन्द्र मे आयोजित जनसभा को संबोधित करने पंहुचे मुख्यमंत्री के साथ उनके केबिनेट के गृहमंत्री औऱ सरगुजा संसदीय क्षेत्र के एकलौते भाजपा विधायक रामसेवक पैकरा, राजवाडे समाज से बैंकुठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे, मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व महिला विधायक रजनी त्रिपाठी और रेणुका सिंह ,भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, अखिलेष सोनी, और भारत

RAMAN SINGH IN AMBIKAPUR
RAMAN SINGH IN AMBIKAPUR

सिंह सिसोदिया के साथ ही कई वरिष्ठ भाजपाई कार्यकर्ता पदाधिकारी, के साथ ही मुख्यमंत्री को सुनने के लिए काफी संख्या मे जनसमूह मौजूद था।

नामांकन कार्यक्रम मे शामिल होने आई मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो मे जान फूंकने की प्रयास किया और अपने चिर परिचित अंदाज और उहादरणो के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओ को निराश ना होने की सलाह दी, साथ ही ये भी सलाह दी कि जिंदाबाद के नारे लगाने की जगह अब अपने गांव की चौपाल, गली ,मोहल्लो ,गांव ,नदी के किनारे और दुकानो मे भाजपा की महत्वाकांक्षी योजनाओ की बात करेगे, उसके बारे मे बताएगे, तो कमलभान को इतने वोट मिलेगे कि सरगुजा मे वोट गिनने वाले थक जाएगे। इसी बीच सीएम मे भाजपा प्रत्याशी कमलभान सिंह का हाथ पकड कर ऊंचा करते हुए , भाजपा कार्यकर्ताओ को शपथ दिलाई कि पिछले बार हमारी जीत का रिकार्ड 1 लाख 59 हजार का है , लेकिन कमलभान को 2 लाख 59 हजार वोटो के जिता कर दिल्ली भेजना है।

इतना ही नही रमन सिंह ने इस दौरान कांग्रेस और मनमोहन पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस डूबती हुई नांव है, जिसमे कोई सवार नही होना चाह रहा है, जो है वो डूबती नांव से भाग रहे है। साथ ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर रमन ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि डाँ मनमोहन सिंह ऐसे डाक्टर है जिनकी दवा पिछले दस साल तक केवल रिएक्सन करती रही है, उसका फायदा किसी को नही हुआ है। इसी दौरान मीडिया मे आ रही रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस के गिरते अस्तित्व की बात भी सीएम ने कही।

भाजपा प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी के पक्ष जनता को संबोधित करते हुए डाँ रमन सिंह ने दावा किया,, कि मोदी जिस दिन प्रधानंत्री बनेगे, दो काम पहले दिन होगा, पहला मंहगाई मे नियंत्रण , और दूसरा भ्रष्टाचार पर लगाम।

 

KAMAL BHAN SINGH RAILLY
KAMAL BHAN SINGH RAILLY

भाजपा कार्यकर्ता ने कमलभान के पक्ष मे निकाली रैली, कमल ने भरा नामांकन

भाजपा प्रत्याशी कमलभान सिंह ने आज मुख्यमंत्री रमन सिंह की शहर मे उपस्थिती के दौरान अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओ ने कमलभान के पक्ष मे माहौल बनाने के लिए अग्रेसन भवन से घडी चौक तक रैली निकाली, भरी गर्मी मे भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ ही भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुंतला पाण्डेय की अगुवाई मे सैकडो महिलाए भी नामांकन रैली मे शामिल हुई। हांलाकि लागू आचार संहिता और सुरक्षा कारणो से मुख्यमंत्री नामांकन भरने कलेक्ट्रेट परिसर मे नही गए, लेकिन कलेक्ट्रेट परिसर के बगल मे कला केन्द्र मैदान मे मुख्यमंत्री के साथ सभी भाजपाई नेता उपस्थित रहे।