जिला कांग्रेस में मतभेद…जिलाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप…


जांजगीर चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी का हालचाल इन दिनो ठीक नही चल रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी में दरारे आने लगी हैं। जिला पदाधिकारी जिलाध्यक्ष पर मानमानी का अरोप लगा रहे। लोकसभा चुनाव को दिखते जहां प्रदेश प्रभारीयो द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं में दम भरने जी तोड़ मेंहनत कर रही है। वही जिले के कांग्रेस पदाधिकारीयों मे मतभेद देखा जा रहा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी दो गुटो में बट गई है। जहां एक गुट जिलाध्यक्ष के पक्ष में है दो उसरा गुट पूर्व जिलाध्यक्ष के पक्ष मे काम कर रही है। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव में कार्यकर्ताओं की मतभेद सामने आ चूकी हैं जहां कार्यकर्ताओं में मंच पर बैठने को लेकर विवाद भी हुआ था। अब पूरे शहर में यही चर्चा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष को एक गुट गुमराह करने मे लगी है। इस गुटबाजी में छोटे कार्यकर्ताओ का मनोबल कमजोर हो रहा हैं। जिसका खमियाजा लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। आज तुलसी भवन में कांग्रेस कमेटी की बैठक होने जा रहा हैं जिसमें राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव भी शामिल हो रहे हैं जानकारी के अनुसार एक गुट के कार्यकर्ता इसकी शिकायत भी करने की मंशा बना लिये है. हो सकता है इसकी शिकायत राष्ट्रीय सचिव से करे। शिकायत होती हैं तो जिलाध्यक्ष की किरकिरी हो सकती है। देखा जा रहा है कि एक गुट के कार्यकर्ताओ का कहना है कि जिलाध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर नही चल पा रही हैं। जिससे कार्यकर्ताओ मे विरोध के स्वर निकलने लगे है।