मजदूर दिवस पर 11 श्रमिको को सरगुजा श्रमश्री अलंकार से नवाजा गया

श्रम के क्षेत्र में संगठित होने की आवश्यकता-सिंहदेव

अम्बिकापुर

ट्रेड यूनियन कौंसिल छत्तीसगढ़ द्वारा अंर्तराष्ट्रीय श्रमिक दिवस 1 मई के अवसर पर स्थानीय राजमोहिनी भवन में श्रमिक महासम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरगुजा श्रम श्री अलंकरण से 11 श्रमिकों को अलंकृत किया गया। आयोजन में श्रमिकों के बीच समस्याओं के निराकरण हेतु आंतरिक चर्चा के पश्चात एक खुला सत्र रखा गया जिसमेें सभी अतिथियों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गये। प्रथम सत्र में पहुंचे सभी अतिथियों का अभिनंदन ट्रेड यूनियन परिवार ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीएस ङ्क्षसहदेव ने कहा कि श्रम के क्षेत्र में सभी को संगठित होने की आवश्यकता है। श्रमिकों में संगठन के न होने की कमी दिखती है। श्रम के साथ पूरा समाज जुड़ा हुआ है। जब भी समाज को ऊपर उठाने की बात होती है तो श्रमिक जगत का नाम सबसे पहले सामने आता है। वर्तमान में संगठित होकर मजदूरों को अपनी बातों को सबके सामने रखना होगा। आज जरूरत है कि प्राथमिकता ऐसे वर्ग को मिले, जिससे समाज का विकास हो सके। श्री ङ्क्षसहदेव ने आगे कहा कि चुनाव के पहले जनप्रतिनिधि तरह-तरह के वादे करते हैं लेकिन सरकार उसको पूरा नहीं कर पाती। आज जिस तरह से मितानिन संघ, आंगनबाड़ी, चैकीदार संघ का यूनियन बन रहा है वह असरदार होते जा रहे हैं। इसे देख सत्ता के लोग घबराने लगे हैं। जितना लक्ष्य सरकार के पास है उसे वह पूरा नहीं कर पा रही है। शिक्षा कर्मियों को क्रमोन्नति, पदोन्नति और न ही समय पर वेतन दे पा रही है। श्री सिंहदेव ने कहा कि अगर अच्छी सोच के साथ कार्य किया जाये तो वह जरूर सफल होगा। कार्यक्रम में पहुंचे छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। मंच पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष का ध्यानाकर्षण कराते हुये कहा कि मजदूरों की हित के लिये विधानसभा में चर्चा हो और कहा कि राजमोहिनी में 2-3 हजार मजदूरों की बैठने की व्यवस्था है। उन्होंने मांग की कि वे एक ऐसा हॉल बनवायें, जिसमें 5 हजार मजदूर एक साथ बैठ सकें। कार्यक्रम को महापौर डॉ. अजय तिर्की, सभापति शफी अहमद, ट्रेड यूनियन कौसिंल के प्रांताध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, अध्यक्ष द्वितेंद्र मिश्रा, पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमलेश राजपूत, उप प्रांताध्यक्ष दुर्ग केएस जायसवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री दुर्ग मुरली प्रसाद तिवारी, प्रांतीय संयुक्त सचिव सुरेंद्र ङ्क्षसह बघेल, अध्यक्ष गौरला जंग बहादुर सिंह सहित अन्य ने भी संबोधित किया और मजदूर हित की बात कही।
मजदूर महासम्मेलन में श्रीमती अनिता एक्का, श्रीमती मंजू चैबे, श्रीमती उर्मिला पैकरा, श्रीमती सुचिता, सुश्री एक्कारानी, श्रीमती धमेंद्र ङ्क्षसह, विमला राजवाड़े, अमरनाथ ङ्क्षसह पावले, किशोर प्रसाद कुजूर, मो. शादिक अली, जगजीत सिंह को सरगुजा श्रम श्री से अलंकृत किया गया।
समाचार क्रमांक-8