अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के 4 लाख से अधिक लोगां ने किया योगाभ्यास स्वस्थ्य जीवन के लिए योग अपनायें – गृहमंत्री पैकरा…

अम्बिकापुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सरगुजा जिले के जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड और पंचायत स्तर तक सभी स्कूलों में योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरगुजा जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर योगाभ्यास के कार्यक्रम में भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में सरगुजा जिले के 4 लाख से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में योगाभ्यास का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय गांधी स्टेडियम में प्रदेष के गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामसेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 5 हजार लोगों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर गृहमंत्री ने शीर्षासन का प्रदर्षन किया।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री पैकरा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वस्थ्य शरीर और स्वस्थ्य मन का होना नितांत आवष्यक है। योग एक ऐसी विधि है जो हमारे शरीर को चुस्त-दूरस्त रखने के साथ ही मन की एकाग्रता को बढ़ाती है। उन्हांने कहा कि योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ्य जीवन की ओर कदम बढ़ायें। श्री पैंकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री की विषेष पहल से विष्व के 174 देषों का समर्थन प्राप्त हुआ, जिससे आज पूरा विष्व योग दिवस मना रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले से लेकर गांव-गांव में योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज सुविधाओं का जाल फैलने के बाद भी जीवन में निराषा के  भाव परिलक्षित होते हैं तथा विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा सुविधाओं में निरंतर सुधार कर बेहतर सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है। उसके बाद भी अस्पतालों में लंबी-लंबी लाईने लगी रहती है। उन्हांने कहा कि  आज विकास के साथ ही साथ जंगलो की कटाई से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है जिसका प्रभाव जन-जीवन पर पड़ रहा है।