मंत्री अमरजीत की पहल से अम्बिकापुर जिला चिकित्सालय को मिले 30 कूलर… गर्मी से मिलेगी राहत

अम्बिकापुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत की कोशिशों से अम्बिकापुर जिला चिकित्सालय को 30 कूलर प्राप्त हुए। समय बीतने के साथ-साथ गर्मी चुभने लगी है, ऐसे में मरीजों के साथ उनका परेशान होना स्वाभाविक है, जो ज़रूरी सेवाओं में जुटे हैं। कोविड महामारी काल में डॉक्टर्स और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों का स्वास्थ्य दुरुस्त रहे और मरीजों को समुचित सुविधा मिले यह बहुत ज़रूरी है। गर्मी की मार और उस पर कोविड मरीज़ों की देखभाल, ऐसे में स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है।

इन हालात को समझते हुए अम्बिकापुर के जनप्रतिनिधियों ने मंत्री अमरजीत भगत से अम्बिकापुर चिकित्सालय के लिये कूलर की मांग की थी। उन्होंने तत्काल इसे पूरा करते हुए 30 कूलर् अम्बिकापुर चिकित्सालय भिजवाए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अस्पताल स्टाफ ने इस हेतु मंत्री अमरजीत भगत के प्रति आभार व्यक्त किया।

हाल ही में उन्होंने इसी तरह बतौली उप स्वास्थ्य केंद्र में भी ज़रूरत के मुताबिक 6 कूलर भिजवाए थे।
कोविड महामारी के दौरान उन्होंने लगातार अपने प्रभार जिलों तथा विधानसभा क्षेत्र में भी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता का पूरा ध्यान रख रहे हैं। मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि वो सिर्फ अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं, जिसके लिये जनता ने उन्हें चुना था। साथ ही उन्होंने निःशुल्क टीकाकरण के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।