सर्वधर्म समन्वय बनाकर दानिश ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

अम्बिकापुर  आज स्थानीय विश्रामगृह अम्बिकापुर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) सरगुजा शहर की आवश्यक बैठक रखी गयी जिसमे पार्टी के सुप्रीमो अजित जोगी के निर्देश एवम सरगुजा संभाग के प्रभारी धर्मजीत सिंह के सहमति से सरगुजा जिले शहर की जिला कार्यकर्णी की घोषणा जिला अध्यक्ष दानिश रफ़ीक़ ने की।

दानिश रफ़ीक़ ने बताया कि हमारी कार्यकर्णी में सर्व वर्ग हिताय सर्व धर्म सुखाय की परंपरा के अनुसार सभी वर्गों एवम धर्मो से पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्णी सदस्यों की नियुक्ति की गई है.. दानिश रफीक ने बताया की उनकी कार्यकारणी में 90 प्रतिशत ऐसे लोग है जो कभी किसी राजनीती से सम्बन्ध नही रखते थे लेकिन अपने समाज में और क्षेत्र में अच्छी छवी रखते है…उन्होंने कहा की मुझे आशा ही नही बल्की पूरा विश्वास है कि हम सभी मिलकर सरगुजा जिले में पार्टी को मजबूत करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव 2018 में सरगुजा के सभी विधानसभा सीटो में विजय का परचम लहरायेंगे। हमारी कार्यकर्णी में 5 उपाध्यक्ष 12 महासचिव 20 सचिव 20 कार्यकर्णी सदस्य कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता एवम कार्यालय प्रभारी की नियुक्ति कर उन्हें नियुक्तिपत्र प्रदान कर दिया गया है। कार्यकर्णी की घोषणा हेतु आयोजित बैठक में पंकज तिवारी,देवेश प्रताप सिंह,मो. हसीब,धनंजय मिश्रा,नितिन गुप्ता,बलविंदर सिंह छाबड़ा,कमल सिंह,रोमी सिद्धिकी,संजय गोयन,आनीश रफ़ीक़,एजाज़ कुरेशी,अहमद राजा,आमिर सोहेल,विवेक कश्यप,गीता सिंह सहित सेकड़ो पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।