4 व 5 फ़रवरी को होगा मैनपाट महोत्सव का आयोजन..मुख्यमंत्री करेंगे महोत्सव का उद्घाटन…

अम्बिकापुर. छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के अप्रतिम प्राकृतिक सौन्दर्य से पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाता है. कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मैनपाट महोत्सव के संबंध में आयोजित बैठक में बताया कि इस वर्ष मैनपाट महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 4 एवं 5 फरवरी को किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 4 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा।

गौरतलब है कि महोत्सव की शुरूआत मैनपाट कार्निवाल के नाम से वर्ष 2012 के दिसम्बर माह में की गई थी। महोत्सव में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी, स्थानीय कलाकार, छत्तीसगढ़ी कलाकार, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। वर्ष 2019 में आयोजित यह सातवां मैनपाट महोत्सव है। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के मार्गदर्षन में महोत्सव के भव्य एवं उद्देष्यपूर्ण आयोजन की तैयारी प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर ने मैनपाट महोत्सव में कर्तव्यस्थ अधिकारियों को दिये गये दायित्वों का निर्वहन समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया है।

प्राकृतिक सौन्दर्य एवं मिश्रित संस्कृति

हरी-भरी वादियों कल-कल करती नदियों और झरनों, दलदली का स्पंजनुमा भूतल, मेहता प्वाइंट का आकर्षक मनोहारी परिदृष्य, वन्य प्राणियों के स्वतंत्र विचरण एवं रंग-बिरंगे पक्षियों के कलरव से गुंजायमान प्राकृतिक सौन्दर्य, रोपाखार जलाषय में नौकायन, उल्टा पानी का प्राकृतिक करिष्मा, टाइगर प्वाइंट का रोमांचक दृष्य, फिष प्वाइंट के बहते झरने से परिपूर्ण समुद्रतल से लगभग 4 हजार फीट की ऊँचाई पर स्थित है मैनपाट। मैनपाट में बौद्ध धर्मावलंबी तिब्बतियों तथा स्थानीय जनजातियों की मिश्रित संस्कृति विद्यमान है।

आकर्षक एवं विस्तृत महोत्सव स्थल

मैनपाट में रोपाखार जलाषय के समीप विस्तृत क्षेत्र में आकर्षक मंच निर्माण के साथ स्थायी महोत्सव स्थल का विकास किया गया है। रोपाखार जलाषय का सुरूचिपूर्ण सौन्दर्यीकरण किया गया है।

महोत्सव के आकर्षण

महोत्सव स्थल पर व्यवस्थित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बैठक व्यवस्था के तहत व्ही.आई.पी. एवं पत्रकारां के बैठने के लिए स्थान निर्धारित रहेगा। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कव्हरेज हेतु मंच बनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान नौकायन, जूमरिंग, आर्चरी, पतंग उत्सव, राज्य स्तरीय सायकल रेस, पैरा सीलिंग, रैपलिंग, ट्रेम्पोलिन, वैलीक्रासिंग, हैंगिंग बॉल सहित अन्य रोमांचक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह

मुख्यमंत्री के आतिथ्य में 4 फरवरी को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस योजना के तहत नवविवाहित दम्पत्तियों को निःशुल्क उपहार प्रदान किये जाएंगे।

पर्यटन विकास

मैनपाट में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर से मैनपाट तक के लिए महोत्सव के दौरान 15 बसें संचालित की जाएंगी। पर्यटकों के नियमित आवागमन हेतु 30 मिनट के अंतराल में बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मैनपाट के टाइगर प्वाइंट, फिष प्वाइंट, मेहता प्वाइंट, दलदली, उल्टा पानी तथा रोपाखार जलाषय तक आने एवं जाने के लिए वाहन की उपलब्धता होगी। पर्यटकों के लिए आवासीय मोटर की व्यवस्था भी रहेगी।

फूड जोन की स्थापना

महोत्सव स्थल के समीप ही फूड जोन स्थापित किया जाएगा। इस जोन में तिब्बती फूड सहित स्वल्पाहार एवं भोजन उपलब्ध रहेगा।

पेयजल एवं शौचालय

महोत्सव स्थल के कई स्थानों पर अस्थाई शौचालय बनाए जाएंगे। इसके साथ ही महोत्सव स्थल के अनेक स्थानों पर पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अलाव की व्यवस्था

ठण्ठ को दृष्टिगत रखते हुये महोत्सव स्थल के निर्धारित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था रहेगी। कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

पार्किंग व्यवस्था

पुलिस विभाग द्वारा महोत्सव स्थल के समीप व्ही.आई.पी. एवं सामान्य लोगों के लिए पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। व्ही.आई.पी. वाहनों के लिए प्रशासन द्वारा गेट पास जारी किये जाएंगे। इसके साथ ही सामान्य लोगों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

चिकित्सा सुविधा

महोत्सव स्थल पर लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इस हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

फिल्म फेसटिवल

महोत्सव स्थल के समीप ही एलईडी पर्दे पर मशहूर फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। पर्यटक निःशुल्क फिल्मों का आनंद उठा सकेंगे।

संकेतक

महोत्सव स्थल के निर्धारित स्थानों पर महोत्सव स्थल में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में संकेतक लगाये जाएंगे, ताकि लोगों को बैठक व्यवस्था, पार्किंग स्थल, फूड जोन, पेयजल एवं शौचालय आदि स्थानों तक जाने में सुविधा हो सके।

सूरक्षा व्यवस्था

महोत्सव स्थल पर पुलिस सहायता केन्द्र स्थापित किया जाएगा, ताकि लोगों को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

विभिन्न विभागों के स्टॉल

महोत्सव स्थल पर स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं उद्यान सहित अन्य विभागों के कुल 15 स्टॉल लगाये जाएंगे, जिससे लोगों को शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

डस्टबीन

महोत्सव स्थल पर स्वच्छता बनाये रखने के उददेश्य से निर्धारित स्थानों पर डस्टबीन रखें जाएंगे। कलेक्टर ने लोगों से डस्टबीन का उपयोग करने का आग्रह किया है।

विद्युत व्यवस्था

महोत्सव स्थल पर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया गया है। साथ ही उपयुक्त क्षमता का जनरेटर भी लगाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। महोत्सव की तैयारी बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता गांधी, अपर कलेक्टर निर्मल तिग्गा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. साहू सहित अन्य जिलाधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।