छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी करेगी जंगल सत्याग्रह..नेता प्रतिपक्ष ने की प्रेस वार्ता

साइकल वितरण और पीडीएस पर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना..

अम्बिकापुर

छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी जंगल सत्याग्रह के नाम से एक बड़ा कार्यक्रम करने वाली है जिसके तहत वन आश्रित ग्रामो में रहने वाले ग्रामीणों से कांग्रेस कार्यकर्ता रू-ब-रू होंगे और उनकी जमीनी समस्याओ को शासन प्रशासन तक पहुचाने का कार्य करेंगे। उक्त बाते छत्तीसगढ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एंव अम्बिकापुर विधायक टी.एस.सिंहदेव ने आज अम्बिकापुर के एक होटल मे प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने यह भी बताया की इस कार्यक्रम का शूरुआत बस्तर संभाग से किया जाएगा और प्रथम चरण में रायपुर, दुर्ग संभाग में और द्वितीय चरण में बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले हर ग्रामीण जानो से मुलाक़ात करेंगे। श्री सिंह देव ने यह भी बताया की इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बुलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य मंत्री रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की जब हमने विधानसभा में आधार कार्ड को बेहतर बताया था तब मुख्य मंत्री ने कहा था की आधार कार्ड नही बनेगा इसकी जरूरत नही है आज उसी आधार कार्ड की अनिवार्यता की जा रही है। पीडीएस में सब्सिडी की योजना के तहत प्रति परिवार 1000 रुपये वसूलने का खेल केंद्र व राज्य सरकार खेल रही है। जिसका कांग्रेस सहित सभी हितग्राही भी विरोध कर रहे है।

सरस्वती साइकल योजना में सरस्वती जी का हुआ अपमान

सरस्वती साइकल वितरण में गड़बड़ी के मामले पर श्री सिंहदेव ने कहा की साइकिल वितरण में साइकिल का वजन करने के बाद गुणवत्ता की पोल खुली है और रोक लगने के बाद भी साइकल का वितरण किया जा रहा है। 21.5 किलो वजन की साइकल की जगह 16. और 19 किलो की साइकल दी जा रही है, श्री सिंह देव ने खेद जताते हुए कहा की भगवान् सरस्वती का नाम रख कर सरकार को कम से कम ऐसा मजाक नही करना था। मध्यान्ह भोजन की जाँच के लिए बिलासपुर की टीम को एक दिनी बेहतर व्यवस्था दिखाई गई.। और कार्यवाही को प्रभावित किया गया जबकी मध्यान्ह भोजन में व्यापक अनिमिताताये है। उन्होंने यह भी कहा की कुछ बड़ी शिक्षण संस्थाओ में बच्चे टिफिन घर से लेकर आते है लेकिन आहरण पूरी दर संख्या से किया जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त असंवेदनशील

नगर निगम के वादों के सम्बन्ध में श्री सिंह देव ने कहा की हमारे घोषणा पत्र के हिसाब से लगभग 89 प्रतिशत काम हुआ है। लेकिन और बेहतर करने की जरूरत है। निगम आयुक्त पर नाराज श्री सिंह देव ने कहा की निगम का प्रशासन बेलगाम है। उसे दुरुस्त करने की जरूरत है। ये शासन प्रशासन की मंसा है की ऐसे असंवेदनशील अधिकारी को यहाँ रखा है। इसके खिलाफ हम आंदोलन के सिवा और क्या कर सकते है। उन्होंने बताया की नई पेयजल व्यवस्था के लिए 48 करोड़ की स्वीकृति ली है। अब भविष्य में पेयजल व्यवस्था को और भी दुरुस्त किया जा सकेगा।

जनप्रतिधियो के अधिकारों का हनन

श्री सिंह देव ने कहा की शहर में बिजली की व्यवस्था के सम्बन्ध में शासन ने कोई भी खरीदी करने से मना किया है। जिस कारण निकायों के अधिकारों का हनन हो रहा है। ये सरकार पंचायती राज का या तो खात्मा कर दे या तो फिर अधिकार ना छीने, जन प्रतिनिधि बनाकर ढोंग ना करे। श्री सिंह देव ने कहा की नगरीय निकायों के सारे अधिकारों को प्रदेश सरकार के द्वारा ख़त्म करना और अधिकारियों को खुले छूट देकर जन प्रतिनिधियों की बातो को ना सूना जाना ये लोक तंत्र में सही नहीं है।

वही पिछले दिनों कांग्रेस नेता आलोक दुबे द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी की कहबर पर श्री सिंह देव ने कहा की अम्बिकापुर ही नहीं पूरी 90 सीटो पर कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को दावेदारी का अधिकार है। कोई भी चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर सकता है लेकिन सभी को टिकट तो नही दी जा सकती एक विधान सभा में किसी एक व्यक्ति को ही टिकट दी जा सकती है। और ऐसी स्थिति में सभी कांग्रेस जन कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन करे। प्रेस वार्ता के दौरान सीतापुर विधायक अमरजीत भगत, लुंड्रा विधायक चिंतामणि, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महापौर अजय तिर्की, सभापति सफी अहमद, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, द्वितेंद्र मिश्रा, बंटी शर्मा, आशीष वर्मा, अनूप मेहता सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।