शासकीय लाहिडी कालेज मे जंतु विज्ञान व वनस्पति शास्त्र की पढाई जल्द शुरु होगी

Shyambihari MLA Jaiswal inaugurated
Shyambihari MLA Jaiswal inaugurated

चिरमिरी

शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय चिरमिरी में सत्र 2014-15 से जंतु विज्ञान व वनस्पति शास्त्र में स्नातकोत्तर विषयों की स्वीकृति उच्च शिक्षा आयुक्त द्वारा प्रदान की गई है। उक्ताशय की जानकारी स्थानीय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने देते हुए बताया कि उक्त विषयों से स्नातकोत्तर के संचालन की मांग छात्र-छात्राओं के द्वारा कई वर्षों से की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र की इस मांग को उच्च शिक्षा मंत्री को अवगत कराया गया। इस मांग के विषय में समय-समय पर उच्च शिक्षा आयुक्त से मिलकर विधायक के द्वारा ध्यान आकर्षण कराया गया। इस खबर से क्षेत्र के छात्र छात्राओं में हर्ष व्याप्त है। अब इन विषयों से जंतु विज्ञान व वनस्पति शास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के लिए चिरमिरी से बाहर अन्य शहरो व राज्यों में स्थानीय विद्यार्थियों को नही जाना पडे़गा।