रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी नब्बे वर्षीय श्री बलवीर सिंह का सम्मान

                                                                                                                                                                                            रायपुर 23 दिसम्बर 2013

 

3083%20%281%29 0मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल रात यहां अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में हिन्दुस्तान के मशहूर हॉकी खिलाड़ी श्री बलवीर सिंह का सम्मान किया। श्री बलवीर स्थानीय राजकुमार कॉलेज के कार्यक्रम मंे शामिल होने छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए हैं। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वावधान में मुख्यमंत्री निवास पर उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि देश की आजादीे के तत्काल बाद आयोजित तीन ओलम्पिक खेलों मंे राष्ट्रीय खेल हॉकी में तीन स्वर्ण पदक दिलाने में पंजाब के 90 वर्षीय खिलाड़ी श्री बलवीर की अह्म भूमिका रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने समारोह में कहा कि श्री बलवीर सिंह जैसे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को हम अपने बीच पाकर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद के बाद हॉकी को लोकप्रिय बनाने में श्री बलवीर की महत्वपूर्ण भूमिका हैै। उम्र के नव्वै पड़ाव के बावजूद उनका जीवन ऊर्जा और उत्साह भरा हुआ है। उनका जीवन हमारे युवा खिलाड़ियों सहित हम सबके लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। डॉ सिंह ने कहा कि श्री बलवीर ने 1948 के लंदन ओलम्पिक, 1952 के हेलंसिकी ओलम्पिक और 1956 के मेलबोर्न ओलम्पिक खेलों में भारत को गोल्ड मैडल दिलाकर पूरे विश्व में हॉकी में देश का नाम रौशन किया है। उनकी गोल्ड मैडल की हेट्रिक पूरे देश को समर्पित थी। मुख्यमंत्री ने श्री बलबीर सिंह के दीर्घायु होने की कामना की और हॉकी की भाषा में कहा कि उनका गोल्डन गोल इतनी जल्दी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि श्री बलवीर सिंह जब एक सौ साल के होंगे, तो उनके जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्री बलबीर ने हॉकी पर लिखित अपनी पुस्तक ‘द गोल्डन यार्डस्टिक’ की प्रति भी मुख्यमंत्री को भेंट की।

3083%20%282%29छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए श्री बलवीर सिंह अपने सम्मान में यहां आयोेजित कार्यक्रम से काफी अभिभूत हुए। श्री सिंह ने कहा कि मैडल जीतने से ज्यादा खुशी उन्हें यहां सम्मानित होने मे महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि हॉकी एक टीम गेम है। उनके नेतृत्व में मिली जीत का श्रेय पूरी टीम  और देश की जनता को जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को आव्हान करते हुए कहा कि ‘खेलो, जीतो और जीताओ’ के मूलमंत्र को  अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्हांेने अपने खेल जीवन की अनेक महत्वपूर्ण क्षणों की यादें ताजा की और अनेक संस्मरण सुनाए। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता की ओर से उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री नीता डूमरे और आभार ज्ञापन छत्तीसगढ़ हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री अनिल वर्मा ने किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव श्री बलदेव सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह सिसौदिया, विधायक श्री महेश गागड़ा और छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टििंग संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री विजय बघेल सहित बड़ी संख्या में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित थे।

https://fatafatnews.com/?p=1935