मैनपाठ कार्निवाल का आय़ोजन इस वर्ष भी,, पिछले वर्ष रसियन डांसरो ने बिखेरा था जलवा।

अंबिकापुर

छत्तीसगढ के शिमला के नाम से मशहूर मैनपाठ मे इस वर्ष भी मैनपाठ कार्निवाल का आयोजन कराया जाएगा। पिछले वर्ष से शुरु से हुआ यह आयोजन पिछले वर्ष शर्द रातो मे गर्माहट लाने की वजह से कुछ समय से लिए विवादित सुर्खियो मे रहा था। जिला प्रशासन की अगुवाई मे आयोजित होने वाले इस कार्निवाल का उद्देश्य वैसे तो मैनपाठ की अलग पहचना दिलाना है,, लेकिन पिछले वर्ष महिला रसियन डांसर ने मैनपाठ को ऐसी पहचान दिलाई कि  इस आयोजन की धूम आज तक सरगुजा औऱ प्रदेश वासियो की जहन से नही निकली है…

visccc cccvisccc ccc

 

कला, खेल और सांस्कृति प्रेमी सरगुजा कलेक्टर आर.प्रसन्ना की मंशा अनुरुप प्राकृतिक की वादियो मे  मैनपाठ जैसे पर्यटन क्षेत्र को छत्तीसगढ के विशेष पर्यटन क्षेत्र की पहचान दिलाने की उद्देश्य से आयोजित मैनपाठ कार्निवाल पिछले वर्ष भी इन्ही दिनो मे  आय़ोजित किया था,, तीन दिन चले कार्निवाल मे छत्तीसगढ. सरगुजा, और देश की कई रंगमंचीय कलाओ के साथ ही महिला रसियन डांसरो ने भी कडकडाती ठंड मे कम कपडे मे अपने नृत्य कौशल का परिचय दिया था। जिसकी भाजपा और कांग्रेस के कुछ बडे नेताओ बेहद तारीफ की,, तो कुछ ने संस्कृति के नाम पर फूहडता परोसने की बात कह कार्यक्रम का विरोध किया था।

हालांकि तमाम विरोधो के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाओ के साए तले पूरा आयोजन सफल रहा। लेकिन कहा ये जाता है कि मैनपाठ कार्निवाल का मौखिक विरोध करने वाले लोगो ने ही इसकी शोहरत मे चांर चांद लगा दिया। और अंतिम दिन इस कार्निवाल की भीड ने  एक तरफ तो आयोजन को यादगार बना दिया, तो दूसरी ओर आयोजनकर्ताओ के हौसले को और बुलंद कर दिया। लिहाजा प्रशासन द्वारा इस वर्ष भी मैनपाठ कार्निवाल की रुपरेखा तैयार की जा रही है।

VIS 4VIS 4

इस वर्ष भी होगा आयोजन…

सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में मैनपाट कार्निवाल का आयोजन किया जाना है। कलेक्टर श्री आर0 प्रसन्ना ने बताया है कि जनवरी माह में इसका आयोजन होगा। मैनपाट कार्निवाल के आयोजन पर सुझाव देने के संबंध में सोमवार 23 दिसंबर को शाम 5.30 बजे से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर ने आयोजन के संबंध में सुझाव देने के इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं, गणमान्य नागरिकों और जन प्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

और पढे……..  https://fatafatnews.com/?cat=37