बंग समाज के जिला समिति पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न!..

अम्बिकापुर. छत्तीसगढ़ बंग समाज जिला समिति सरगुजा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य संरक्षक बिमान मुखर्जी के मुख्य आतिथ्य, संरक्षक सुबोध विश्वास एवं संस्थापक शिव शंकर दास के विशिष्ट आतिथ्य एवं प्रदेशाध्यक्ष दिलीप धर के अध्यक्षता में मधुर मिलन सभाकक्ष भगवानपुर, अंबिकापुर में संपन्न हुआ.

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर सांस्कृतिक सचिव अनुकूल समद्दार के निर्देशन में “धने धान्ये पुष्पे भरा आमादेर एई वसुंधरा” बांग्ला गीत का सामूहिक गायन हुआ. तत्पश्चात जिलाध्यक्ष रामू घोष को शपथ दिलाई गई. रामू घोष ने प्रदेशाध्यक्ष दिलीप धर एवं मुख्य संगठन मंत्री विजय व्यापारी के अनुमोदन से अपने कार्यकारिणी का घोषणा की.

जिसमें क्रमश. जिला समिति संरक्षक निमाई बैरागी, उपाध्यक्ष बासु सरदार, दिलीप मंडल, प्रकाश हालदार, सुरेश मंडल, तरुण बनिक, कार्यकारिणी अध्यक्ष आशीष सील, सचिव सिद्धार्थ कुमार डे, सहसचिव नीरज मंडल, कोषाध्यक्ष नारायण हजारी, उप कोषाध्यक्ष महीनाथ मंडल, संगठन मंत्री पाचू दास, जगदीश मंडल, मुकेश मिस्त्री, सांस्कृतिक सचिव सूजन बराल, बादल मंडल, मीडिया प्रभारी धृति मंडल, प्रकाश मिस्त्री, कार्यालयीन सचिव रंजन हजारी को शामिल किया गया.

img 20190822 wa00031775439838