अनुशासन का चोला ओढकर भाजपा ने किया पार्टी संविधान का उल्लंघन

कार्यकर्ताओ को खुश करने पार्टी सविंधान और परंपरा को किया दरकिनार

4 की जगह 5 उपाध्यक्ष और 5 की जगह 6 मंत्री किए गए नियुक्त  

अम्बिकापुर

सरगुजा मे अपने कार्यकर्ताओ को खुश करने और अपना खोया जनाधार की तलाश मे भाजपा अब अपने ही पार्टी सविंधान के उल्लंघन पर उतारु हो गई है। मामला हाल ही मे जारी की गई भारतीय जनता युवा मोर्चा के गठित कार्यकारिणी से जुडा है। इसमे पार्टी सविंधान को दरकिनार करते हुए संख्या से ज्यादा पदाधिकारी के साथ ही निर्धारित पद से ज्यादा पदाधिकारियो की नियुक्ति की गई है। दरअसल भाजपा के सविंधान 2012 के मुताबिक किसी भी जिला, मोर्चा या मण्डल के गठन के लिए जो मापदण्ड निर्धारित है , उसको सरगुजा भाजयुमो के कार्यकारिणी विस्तार मे एकदम साईड लाईन कर दिया गया है।

सरगुजा भाजपा के जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी की अनुशंसा से भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल सिंह ने बीते शनिवार को अपनी कार्यकारिणी का गठन किया था। भाजपा पार्टी सविंधान मे निहित गाईड लाईन के मुताबिक “मोर्चा का जिला अध्यक्ष अपनी समिति के सदस्यो मे से चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष और पांच मंत्री मनोनित करेगा”, लेकिन सरगुजा भाजयुमो के लिए गठित कमेटी मे चार उपाध्यक्ष की जगह 5 उपाध्यक्ष और पांच मंत्री की जगह 6 मंत्री की नियुक्ति कर दी गई है। इतना ही नही दूसरी तरफ जंहा नगर या मण्डल मोर्चा के लिए जंहा दो उपाध्यक्ष , 1 महामंत्री और 4 मंत्री की नियुक्त करना था , तो वही भाजपा जिला अध्यक्ष की अनुशंसा मे भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने अम्बिकापुर नगर युवा मोर्चा मण्डल मे एक की जगह दो महामंत्री नियुक्त कर दिए गए है।

पार्टी सविंधान के विपरीत अपने कार्यकर्ताओ को खुश करने और आगामी मिशन 2018 को देखते हुए, सरगुजा भाजपा के विभिन्न मोर्चा और संगठन के लिए बंपर पद बांटे गए है। लेकिन सवाल ये है कि अनुशासन का चोला ओढ कर देश के सविंधान का आदर करने वाली भाजपा अपने आंतरिक सविंधान का पालन ही नही कर पा रही है। सविंधान के साथ ही सरगुजा भाजयुमो की परंपरा की बात करे तो हर बार युवा मोर्चा या किसी भी मोर्चा और प्रकोष्ट मे सरगुजा की 3 विधानसभा के 12 मण्डल से कार्यकर्ताओ को शामिल किया जाता था, लेकिन इस बार जिला युवा मोर्चा की कार्यकारिणी मे नियुक्त किए गए 30 पदाधिकारी मे 27 पदाधिकारी जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के है, जबकि अन्य 3 पदाधिकारियो मे 2 बतौली मण्डल से और 1 उदयपुर मण्डल के कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। जिसके बाद अन्य 9 मण्डल जिनसे एक भी पदाधिकारी नही लिए गए है उन मण्डलो के प्रमुख कार्यकर्ताओ मे स्वाभाविक नाराजगी है।  जिसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव मे भी देखने को मिल सकता है।  इसके अलावा भाजयुमो कार्यकारिणी मे महिला पदाधिकारियो का कोरम पूरा करने के लिए भाजपा ने वर्तमान मे विभिन्न कालेजो मे अध्यनरत महिला कार्यकर्ताओ को शामिल किया है, जबकि जानकारी के मुताबिक किसी भी कालेज के फार्म भरते समय ये शर्ते लागू होती है कि वो किसी भी राजनैतिक दल का हिस्सा नही हो सकता है। कुल मिलाकर भाजयुमो सरगुजा की कार्यकारिणी मे 2018 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बंपर पद बांटे गए है । जिसमे पार्टी सविंधान को भी दरकिनार कर दिया गया है।

सचिदानंद उपासने..संगठन प्रभारी भाजपा सरगुजा एंव प्रदेश प्रवक्ता छग

इस मसले को भाजपा के जिला अध्यक्ष देखेगे। मेरे पास अभी तक बात आई नही है , अगर कोई अनियमितता हुई है तो जिला अध्यक्ष जी इस बात को देखकर ठीक कर सकते है क्योकि उनकी अनुमति से हुआ है और उसके लिए वो अधिकृत है। वैसे प्रकिया संवैधानिक तरीके से ही होनी चाहिए

विज्ञापन-

unnamed-1