पाँलीबैग पर प्रतिबंध लगाने जनजागरुकता अभियान : अधिकारी,व्यापारी,स्कूली बच्चे सब हुए शामिल

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की कडी मे आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। स्थानिय कलाकेन्द्र मैदान मे आयोजित इस कार्यक्रम में प्लास्टिक मुक्त अम्बिकापुर बनाने जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसमे स्कूली बच्चो से लेकर व्यापारियो ने पाली बैग का उपयोग नही करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे सरगुजा संभाग आयुक्त टीसी महावर, कलेक्टर ऋतु सैन , व्यापारी संघ के प्रतिनिधी , स्कूल बच्चे और काफी संख्या मे आम नागरिक शामिल हुए।

अम्बिकापुर के कला केन्द्र मैदान मे आज एक जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अम्बिकापुर को पालीबैग मुक्त बनाने की कवायद मे आयोजित इस कार्यक्रम मे स्कूली बच्चो ने अपनी प्रस्तुती के माध्यम से उपस्थित जनसैलाब को प्लास्टिक का उपयोग ना करने का संदेश दिया। तो दूसरी तरफ आयोजन मे मौजूद व्यापारियो ने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियो के सामने मंच से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया। साथ ही इस अवसर पर सरगुजा संभाग आयुक्त ने 100 वर्ष तक भी नष्ट नही होने वाले प्लास्टिक का उपयोग ना करने की गुजारिश की।ambikapur polybeg janjagrukta 1

इस जनजगारुता अभियान मे शहर के व्यापारियो ने पालीबैग का सामूहिक रुप से निगम के सुपुर्द कर प्लास्टिक के उपोयग ना करने का प्रण लिया। साथ ही व्यापारियो ने उपस्थित लोगो को कपडे के बने बैग का वितरण भी किया। इधर विधानसभा चुनाव से ही पालीथीन के उपयोग पर प्रतिबंध की रुपरेखा तैयार कर चुकी सरगुजा कलेक्टर ऋतु सैन ने कहा कि सरगुजा जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला है जंहा व्यापिरियो के समन्वय और अनुमति के बाद प्लास्टिक मुक्त अम्बिकापु की कल्पना की गई है।

सरगुजा कलेक्टर के प्रयासो से अम्बिकापुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की कवायद मे समूचा शहर एक कदम और आगे बढ गया है। बहरहाल देखना है कि आम जनता को ईको फ्रैंडली बनाने का ये प्रयास को किस स्तर तक सफलता मिलती है। और क्या प्रशासन इसके बाद पाली बैग का उपोयग करने वाले व्यापारियो पर कोई कार्यवाही करता है या नही।