क्या इस बरसात में नीचली बस्तियो में नही होगा जल भराव ?

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर शहर में प्री मानसून की तैयारियां शुरु कर दी गयी है,, पिछले वर्षो के अनुभव को देखते हुए नगर निगम ने इस बार पहले ही अधिकारियो को समुचित व्यवस्था करने के निर्देष जारी कर दिए है,, नगर निगम प्रबंधन का दावा है कि इस बार बारिश में शहर के लोगो को समस्या नही होगी, हांलाकि स्थानिय लोगो की माने तो हर बार नगर निगम ऐसा ही दावा करती है,, और हर बार दावे खोखले साबित होते है,,,

मानसून अब जल्द ही दस्तक देने वाला है,, ऐसे मे अम्बिकापुर शहर मे बारिश के मौसम मे सडको पर पानी के जमाव ,चोक नालियां और जर्जर निर्माणो के गिरने से बचने के लिए नगर निगम प्रबंधन ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है… नगर निगम प्रबंधन की माने 15 दिन पहले से ही सभी अधिकारियो की मीटिंग लेकर प्रभावित इलाको की सूची अधिकारियो को सौंप दी गई है… लिहाजा इन जगहो को बारिश से पहले ही ठीक करने अधिकारियो को निर्देशित कर दिया गया है… इसके अलावा नालियो की सफाई जारी है और जर्जर मकानो को भी चिन्हांकित किया जा रहा है,,Untitled_0189 002

नगर निगम का दावा है कि प्रीमानसून की तैयारियो और निर्माण कार्यो के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है,, और जल्द ही काम शुरु कर दिया जाएगा,, हालांकि शहर की जनता नगर निगम प्रबंधन के दावो से संतुष्ट नही है,, आम लोगो की माने तो नगर निगम हर बार दावे करती है,, लेकिन हकीकत मे कभी काम नही होता है,, हकीकत तो ये है कि निगम क्षेत्र के बीचो बीच स्थित खाला पारा, केनाबांध, मायापुर इलाके की कई बस्तियां नाला और नालियो की सफाई नही होने से बरसात के पहले भी जल भराव की समस्या से ग्रसित है,.,

अभी तक अम्बिकापुर नगर निगम में विपक्ष के रुप मे बैठने वाली कांग्रेस पिछले दिनो में जल भराव और बारिश के पानी से होने वाली दिक्कतो को लेकर खूब आंदोलन कर चुकी है,, लेकिन अब कांग्रेस खुद सत्ता की कुर्सी पर काबिज है,, ऐसे मे अम्बिकापुर नगर निगम के लिए बारिश में व्यवस्थाएं ठीक करने को दोहरा दबाव है… हांलाकि निगम ने इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी है,, लेकिन जिस तरह आम लोगो ने अपनी एक धारणा बना रखी है,, उसे देखकर यही लगता है निगम को वायदे नही बल्कि काम करके दिखाना पडेगा।