चिरमिरी में सिटी बसों का शुभारंभ : राज्य सरकार ने दी सात सिटी बसों की सौगात

चिरमिरी

नगर निगम चिरमिरी में सिटी बसों का शुभारंभ अब यात्रियों को प्राईवेट वाहनों को नहीं देना पड़ेगा मनमाना किराया। राज्य सरकार ने नगरपालिक निगम चिरमिरी को दी सात सिटी बसों की सौगात। कलेक्टर कोरिया की अध्यक्षता में कोरिया आरबन पब्लिक ट्रान्सपोर्ट सोसायटी के द्वारा इन बसों का संचालन व संधारण किया जायेगा।
उक्त योजना की जानकारी देते हुए नगरपालिक निगम चिरमिरी के आयुक्त मनोज  सिंह ने बताया कि उक्त योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा चिरमिरी शहर हेतु 7 नग सिटी बसों को दिया है जिनकी लागत राशि 1 करोड़ 96 लाख की स्वीकृति 13/01/2014 को हम लोगों के द्वारा प्रदान की गई है। उक्त बसों का संचालन हेतु नगरपालिक निगम चिरमिरी द्वारा निर्मित प्रतिक्षा बस स्टेण्ड पोंड़ी को डिपो कम अर्मिनल बनाया गया है।, जहां से सभी सिटी बसों का कार्य नियंत्रण किया जायेगा। उक्त बसों का संचालन प्रारंभ होने से क्षेत्र की जनता को उचित दर पर सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। उक्त योजना के अंतर्गत सिटी बस संचालन हेतु रूपमैप भी तैयार कर लिया गया है। जिससे चिरमिरी को जिले से जोड़ने हेतु शिवपुर चर्चा एवं बैकुण्ठपुर को लिंकसिटी बनाया गया है।  जिससे क्षेत्र का संपर्क जिले से भी बना रहेगा। जिले के अन्य उप नगरीय क्षेत्र व ग्रमीण क्षेत्र यथा-खड़गवाॅ, बचरापेंड़ी, मनेन्द्रगढ़, खोंगापानी आदि क्षेत्रो ंकी जनता को सिटी बस परियोजना का लाभ मिल सकेगा। इस हेतु नगरपालिक निगम चिरमिरी के महापौर के द्वारा पहल करते हुए उक्त क्षेत्रों में भी बसों के संचालन करने हेतु नवीन रूट निर्धारित किया गया है। जिससे सोसायटी के समक्ष प्रस्ताव रखा गया है। नवीन रूट निर्धारित करने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। उक्त नवीन रूट अनुसार 2 बसें चिरमिरी से होते हुए मनेन्द्रगढ़ व खोंगापानी तक एवं चिरमिरी से खड़गवाॅ होते हुए बचरापोंड़ी तक चलेगी। उक्त नवीन रूट हेतु परमिट प्राप्त कर बसों का संचालन प्रारंभ आज ही मंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया है।
सिटी बसों के रूट संचालन हेतु निर्धारित जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि सिटी बस क्रमांक सीजी 16 एच-0160 जो पोंड़ी डिपों से सबह 7.30 बजे से मुख्य मार्ग होते हुए रेल्वे स्टेशन चिरमिरी 8 बजे व बड़ा बाजार 8.20 बजे, बरतुंगा 8.40 बजे, गोदरीपारा 9.10 बजे से होते हुए डोमनहिल 9.30 बजे वहीं डोमनहिल से पुनः 9.40 बजे वापसी अपने निर्धारित समयानुसार चलाई जायेगी। वहीं सिटी बस क्रमांक सीजी 16 एच-0161 पोंड़ी डिपो से सबह 7.30 बजे मुख्य मार्ग होते हुए रेल्वे स्टेशन चिरमिरी 8 बजे, हल्दीबाड़ी से 8.15 बजे से डोमनहिल 8ः45 बजे होते हुए गेल्हापानी 9.20 बजे से कोरिया 9.40 बजे मुख्य मार्ग से होते हुए पोंड़ी काॅलरी 10.10 बजे होते हुए वापिस रेल्वे स्टेशन चिरमिरी 10.40 बजे, 10.45 बजे पुनः वापस अपने नियमानुसार रूट पर चलेंगी। सिटी बस क्रमांक सीजी 16 एच- 0162 जो अपने निर्धारित समय व मार्ग अनुसार  पोंड़ी डिपो से सुबह 7.45 बजे से मुख्य मार्ग होते हुए कोरिया काॅलरी 8.15 बजे गेल्हापानी 8.35 बजे से डोमनहिल 9.10 बजे मुख्य मार्ग होते हुए हल्दीबाड़ी 9.30 बजे और पोंड़ी काॅलरी 10ः10 बजे से होते हुए नागपुर  10.40 बजे वापसी नागपुर से पुनः नगरनिगम चिरमिरी के लिए 11 बजे होगी। सिटी बस क्रमांक एच-0163 जो पोंड़ी डिपो से सुबह 7.30 बजे मुख्य मार्ग होते हुए हल्दीबाड़ी 8.10 बजे डेामनहिल 8.30 बजे से गोदरीपारा 9.10 बजे से बरतुंगा काॅलरी 9.30 बजे होते हुए बड़ा बाजार 9.50 बजे से हल्दीबाड़ी 10.20 बजे से वापिस पोंड़ी 10.50 बजे से मुख्य मार्ग होते हुए नागपुर रेल्वे स्टेशन पुनः 11.40 बजे नगरपानिक निगम चिरमिरी आयेगी। वहीं सिटी बस क्रमांक सीजी 16 एच-0164 अपने निर्धारित समयानुसार पोंड़ी डिपो से छूट 7.30 बजे मुख्य मार्ग से होते हुए हल्दीबाड़ी से डोमनहिल 8.30 बजे वापिस हल्दीबाड़ी 9.00 बजे से वापिस पोंड़ी 9.30 बजे वहीं से मुख्य मार्ग होते हुए शिवपुर चरचा से बैकुण्ठपुर 10ः30 बजे बैकुण्ठपुर बस स्टेण्ड से पुनः वापिस 11 बजे नगरपालिक निगम चिरमिरी आयेगी, पुनः यही बस नगरपालिक निगम चिरमिरी से पोंड़ी डिपो से 2.30 बजे मुख्य मार्ग होते हुए हल्दीबाड़ी डोमनहिल 3.30 बजे से वापिस हल्दीबाड़ी 4.00 बजे  से होते हुए पोड़ी काॅलरी 4.30 बजे अपने समय अवधि अनुसार पुनः शिवपुर चरचा होते हुए बैकुण्ठपुर बस स्टेण्ड 5.30 बजे बैकुण्ठपुर बस स्टेण्ड से पुनः 5.45 बजे सायं नगरपालिक निगम चिरमिरी के लिए निर्धारित की गई है। वहीं सिटी बस क्रमांक सीजी 16एच – 0165 अपने निर्धारित समयानुसार पोड़ी डिपो से  सुबह 8.20 बजे से मुख्य मार्ग होते हुए कोरिया काॅलरी 8.50 बजे से गेल्हापानी 9.10 बजे से डोमनहिल 9.40 बजे से गोदरीपारा 10.15 बजे से बड़ा बाजार 10.40 बजे से होते हुए हल्दीबाड़ी 11.10 बजे पोड़ी काॅलरी 11.40 बजे पहंुच कर मुख्य मार्ग होते हुए बैकुण्ठपुर बस स्टेण्ड 12.40 बजे। वापिस बैकुण्ठपुर बस स्टेण्ड से पुनः 2:00 बजे नगरपालिक निगम चिरमिरी के लिए चलेंगी। बस क्रमांक सीजी 16 एच-0166 अपने निर्धारित समयानुसार पोड़ी डिपो से हल्दीबाड़ी 8.00 बजे से बड़ा बाजार 8.30 बजे से बरतुंगा 9ः00 बजे से गोदरीपारा 9.30 बजे से डोमनहिल 10.10 बजे से होते हुए गेल्हापानी 10.40 बजे से कोरिया 11.00 बजे के मुख्य मार्ग होते हुए पोड़ी काॅलरी 11.30 बजे से पोड़ी डिपो 11ः45 बजे पहुंच कर वापिस पोड़ी डिपो से 12.00 बजे चलेगी। यात्री अपनी श्ुविघा अनुशार इन बसो की यात्रा कर सकते है ।