जब सडक पर सो गए अजीत जोगी…. करने लगे अपनी गिरफ्तारी की मांग … तो देखिए वीडियो मे

[highlight color=”red”]रायपुर[/highlight]

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री निवास के पास दिव्यांग योगेश साहू के आत्महत्या मामले मे आज छत्तीसगढ जनता कांग्रेस ने प्रदेश बंद का अव्हान किया था। जिसको लेकर समूचे प्रदेश मे जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने अपने अपने शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद कराने घूम घूम कर अपील की। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलो मे जनता कांग्रेस जोगी के कार्यकर्ताओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इधर आज इस बंद के दौरान अजीत जोगी ने पहले तो ये आरोप लगाया पुलिस ने उन्हे हाउस अरेस्ट कर लिया है। जिसके कुछ समय बाद दोपहर मे अजीत जोगी खुद सडक पर निकले और फिर प्रदेश भर मे अपने कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी को लेकर विरोध स्वरुप वो खुद जमीन पर लेट गए। अजीत जोगी के इस विरोध को देखते हुए वंहा उनके कार्यकर्ताओ के साथ मीडिया कर्मियो का भी जमावडा लग गया। दरअसल अजीत जोगी मांग कर रहे थे कि शांति पूर्ण बंद का अव्हान कर रहे मेरे कार्यकर्ताओ को रिहा करो या मुझे गिरफ्तार करो….

 

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री औऱ छग जनता कांग्रेस जोगी के संस्थापक अजीत जोगी पैर की दिक्कत के कारण वर्षो से व्हील चेयर मे चलते फिरते नजर आते थे। आज जब उनके कार्यकर्ताओ ने उनके इस स्वरुप को देखा तो लोग भी अचरज मे पड गए । इस उनके इस स्वरुप की खबर सुनकर मौके पर पंहुचे मीडिया कर्मियो औऱ राजनैतिक विश्लेषको के बीच तरह तरह की चर्चाए आम है।  नीचे  के वीडियो में देखिये किस तरह पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी सड़क पर लेट गए। अजीत जोगी की जिद थी की मुझे गिरफ्तार करो या मेरे गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा करो।

https://youtu.be/lKG34uhhy3U