CG Breaking: नक्सलियों ने भाजपा नेता को मारी गोली, मौत

नारायणपुर. नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष के सर दो गोली मारी थी, जिसकी अस्पताल में मौत हो गयी हैं। आज शुक्रवार रात 8 बजे घर में घुस नक्सलियों ने गोली मारी थी। जिला पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की है। परिवार जनों में गम का माहौल हैं।

बता दें कि नारायणपुर में बीजेपी के ज़िला उपाध्यक्ष सागर साहू को नक्सलियों द्वारा गोली मारने की घटना के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से फ़ोन पर बातचीत की थी। डॉक्टर रमन सिंह ने गृहमंत्री से गोली में घायल ज़िला उपाध्यक्ष को एयरलिफ्ट किए जाने का आग्रह किया था।

बीजेपी का कहना है कि एक हफ़्ते के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले बीजापुर में मंडल अध्यक्ष नक्सलियों का शिकार बने थे।