दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव की बहू प्रियंवदा सिंह जूदेव ने की इस अभियान की शुरूआत…..

 जशपुरनगर (तरूण प्रकाश) बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी का बेटी सम्मान अभियान जिले मे शुरू  हुआ…  अभियान के तहत दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव की बहू नगर पालिका जशपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव के नेतृत्व में घर घर जा कर बेटियों का तिलक लगा कर सम्मानित किया गया और पेन- पेंसिल भेंट कर परिजन को बालिका शिक्षा के लिये प्रोत्साहित किया गया…  बेटियों के सम्मान के लिये घर पहुंची पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती जूदेव का शहरवासियों नेे आत्मीय स्वागत किया। बेटी सम्मान अभियान  शहर के वार्ड क्रमांक 3 से शुरू  हुआ।
बालिक शिक्षा के बिना विकसित भारत की कल्पना व्यर्थ… श्रीमति जूदेव
बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए श्रीमती जूदेव ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है… अगर हम अपने देश और समाज की तरक्की चाहते हैं तो हमें बालिकाओं को शिक्षित करना ही होगा.. इसके बिना विकसित भारत की कल्पना करना व्यर्थ है.. बालिका शिक्षा के इस महत्व को समझ कर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओं पर जोर दे रही है… बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिये बेटी बचाओं,बेटी पढ़ाओं अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। बालिका शिक्षा वक्त की जरूरत है। सेना से लेकर शिक्षा तक किसी भी क्षेत्र में महिला,पुरूष से पीछे नहीं है। इसके बावजूद बालिका शिक्षा और महिलाओं के प्रति समाज का सोच अब भी पुरानी मान्यताओं के मकड़ जाल में उलझी हुई है। इस मकड़ जाल को तोड़ने के लिये हम सबको मिल कर काम करना होगा। अगर समाज की महिलाएं बालिका सुरक्षा और शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित हो जाए तो देश में शत प्रतिशत बालिका शिक्षा का प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना सहजता से पूरा किया जा सकता है।
नगरवासियों ने किया आत्मिय स्वागत
बेटी सम्मान अभियान के लिये तेज धूप की परवाह ना करते हुए घर घर घूम रही श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव का वार्ड क्रमांक 3 के वासियों ने आत्मीय स्वागत किया.. श्रीमती जूदेव इस वार्ड से पार्षद भी निर्वाचित होकर नगर पालिका की उपाध्यक्ष बनीं है.. घर पहुंचने पर महिलाओं ने पुष्प गुच्छ के साथ आरती उतार कर श्रीमती जूदेव का स्वागत किया। जशपुर राज परिवार की बड़ी बहु को आपने पास पा कर बच्चे व महिलाएं उत्साहित थी… श्रीमती जूदेव ने बताया कि बेटी सम्मान अभियान शहर के सभी 20 वार्डो में चलाया जाएगा.. अभियान में संवेदन ग्रुप से श्रीमती शशि साहू,अर्चना सिन्हा,श्रीमती मीना सिन्हा,गायत्री यादव,बालाजी समिति से किरण महतो,श्रीमती शीतल सिंह,मुन्नी गुप्ता,मुन्नी बाई सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी