BREAKING : अधिकारी बताकर धान खरीदी केन्द्रो मेे करता था वसूली… पकडे जाने पर बताया मानव अधिकार संस्थान का सेकेट्री…जांच मे जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा। जिले के अलग-अलग धान खरीदी केन्द्रो पर जाकर प्रबंधको को डरा धमका कर अपने आप को क्रप्शन अधिकारी बताते हुए अवैध वसूली करता एक व्यक्ति को नवागढ़ धान खरीदी केन्द्र मे पकड़ा गया। जहां प्रभारी ने नवागढ़ थाना प्रभारी व तहसीलदार को बुलाकर लिखित मे शिकायत की है।

qqq 1

पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस के जानकारी के अनुसार बलौदा निवासी एक व्यक्ति अपने आप को क्रप्शन अधिकारी बताते धान खरीदी मे घुम-घुम कर अवैध वसूली करते पकडा गया. जब नवागढ़ थाना क्षेत्र के भैसदा,अमोरा,कर्रा सहित कई धान खरीदी में प्रबंधको डरा धमका कर अवैध वसूली कर नवागढ़ धान खरीदी केन्द्र अपने कार से पहुंचा व्यक्ति, वहां में अपने आप को जांच अधिकारी बताते हुऐ रूपए की मांग कर रहा था। तभी प्रबंधक को शक होने पर पुलिस व तहसीलदार को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर मौके पर पहुचे नवागढ़ थाना प्रभारी व तहसीलदार ने उस व्यक्ति के बारे पुछताछ की, लेकिन उस व्यक्ति के पास किसी प्रकार की कागजात नही मिली। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ शिकायत के आधार पर कार्यवाही कर जांच कर रही हैं। धान खरीदी केन्द्र प्रभारी ने बताया कि वह व्यक्ति प्रत्येक वर्ष उसी प्रकार अधिकारी बन कर आता था. और अपने आप को अधिकारी बताकर डरा धमाकर वसूली करता था।