बलरामपुर: मां से छेड़खानी की इसलिए बेटों ने मिलकर युवक को मार डाला… स्कूल परिसर ने खून से सनी मिली थी लाश.. पुलिस के सामने खुला राज..


बलरामपुर। राजपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत लडुआ के स्कूल परिसर में 1 जुलाई को युवक की खून से सनी लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझा ली है। और हत्या के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपने मां के साथ हुई छेड़खानी का बदला लेने के लिए युवक की हत्या कर दी थी।

दरअसल, शुक्रवार को हाई स्कूल परिसर में अजय नगेशिया की लाश मिली थी। घटनास्थल के पास में एक पत्थर पड़ा मिला था। जिसमें खून के निशान थे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा था। इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और संदेही से पूछताछ शुरू की। विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक अजय नगेशिया गांव में कुछ दिन पहले ही आया था। और 2 दिन पहले एक महिला से उसका विवाद हुआ था।

पुलिस ने इसी तथ्य पर काम करना शुरू किया। तो पता चला कि मृतक का गांव की एक महिला से विवाद हुआ था और महिला के साथ इस ने छेड़खानी की भी कोशिश की थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला के दोनों बेटे आशीष और विवेक को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू की। तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया और कहा कि मृतक ने जिस दिन उनकी मां के साथ ऐसी हरकत की थी। उसी दिन से उन्होंने उसे मारने का प्लान बना लिया था। वारदात के दिन दोनों भाइयों ने प्लानिंग करके मृतक को पहले लाठी डंडे से पीटा फिर सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी।