Big Breaking: भाजपा जिला उपाध्यक्ष को नक्सलियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

नारायणपुर. भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को नक्सलियों ने गोली मारी है। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रात आठ बजे घर में घुसकर दो नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उनका घर पुलिस थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में इस बड़ी वारदात को लेकर लोगों में नाराजगी है। साहू 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। यह घटना ग्राम छोटेडोंगर थाना इलाके की है। समाचार लिखे जाने तक उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

News Updating…