ब्रेकिंग:पानी से लबबल भरे नाले में..जा गिरी तेज रफ्तार यात्री बस ..6 यात्री घायल 1 हालत गम्भीर…

बलरामपुर जिले के विजयनगर चौकी क्षेत्र के नाले में एक तेज रफ्तार बस जा गिरी है..जिससे बस में सवार 6 यात्री घायल हुए है..घायलों को रामानुजगंज चिकित्सालय लाया गया गया है..जिसमे से एक यात्री की हालत गम्भीर बताई जा रही है..

दरसल आज सुबह विजयनगर से अम्बिकापुर के बीच चलने वाली यात्री बस विजयनगर से कुछ ही दूर नाले में जा गिरी..हालाँकि इस घटना के वक्त बस में ज्यादा यात्री सवार नही थे..तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने बस में सवार यात्रियों को आनन फानन में बस के बाहर निकाला और घटना की सूचना विजय नगर पुलिस को दी..जिसके बाद 6 घायलों को रामानुजगंज चिकित्सालय लाया गया..जहाँ एक यात्री की हालत गम्भीर बनी हुई है..
वही पुलिस वाहन चालक और परिचालक के सम्बंध में जानकारी ले रही है..तथा इन पंक्तियों के लिखे जाने तक सभी घायलों का उपचार रामानुजगंज चिकिस्तालय में ही किया जा रहा है…