आज का राशिफल (15 मार्च 2021) : जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन!

मेष राशि- आज आप योजनाबद्ध तरीके से अपनी कार्यप्रणाली बनाएंगे और सफल भी रहेंगे। किसी सराहनीय कार्य की वजह से आपको समाज में मान-सम्मान भी मिल सकता है। घर में साज सज्जा अथवा बदलाव संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।

वृषभ राशि- घर में रिश्तेदारों के आगमन से आपके कुछ कार्यों में व्यवधान आएगा तथा खर्चों की भी अधिकता रहेगी। इस समय अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखना ही उचित है। गुस्से और चिड़चिडे़पन की वजह से संबंध खराब भी हो सकते हैं।

मिथुन राशि- व्यवसायिक सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। कर्मचारियों तथा स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। ऑफिस में अपने किसी सहयोगी के साथ संबंध खराब ना होने दें।

कर्क राशि- नई योजनाएं बनाने तथा नए उपक्रम करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी मेहनत तथा प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। कुछ समय से चल रहे पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने के लिए उचित समय है।

सिंह राशि- अपने गुस्से पर काबू पाने का प्रयास करें। कोई भी कार्य करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

कन्या राशि- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर बहुत अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी गतिविधियां उत्तम तरीके से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने किसी कार्य को उचित अंजाम देने से प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

तुला राशि- जीवनसाथी का घर-परिवार के प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। योगा और व्यायाम करना आपको स्वस्थ रखेगा।

वृश्चिक राशि- पुराने मित्र या रिश्तेदारों के साथ अचानक मुलाकात होने से मानसिक तनाव दूर हो सकता है। रिश्तों को निभाने से जुड़ा निर्णय आप खुद ले सकते हैं। दूसरों के बर्ताव का अधिक असर खुद पर ना होने दें।

धनु राशि- अपने भावी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सुनियोजित ढंग से कार्य करने की आपकी प्रणाली सफल रहेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां अति अनुकूल रहेंगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करना सबको खुशी प्रदान करेगा।

मकर राशि- कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपका फायदा उठा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान दें। बिना वजह किसी के भी कार्य में हस्तक्षेप ना करें, अन्यथा इसका असर आपके मान-सम्मान पर भी पड़ सकता है।

कुम्भ राशि- नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी प्रकार की पेपर संबंधी गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें। हालांकि, दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। आर्थिक निवेश संबंधी बातों पर पुनर्विचार अवश्य करें।

मीन राशि- परिवार तथा जीवनसाथी के साथ शॉपिंग आदि पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। कामकाज में काफी हद तक व्यस्तता रहेगी। फाइनेंस से संबंधित कार्यों को अधिक महत्व दें। ऑफिस में आपको अपनी कार्यप्रणाली को उचित बनाए रखने के लिए ज्यादा प्रयास की जरूरत है।