संसदीय सचिव श्रीमती राठिया ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

बलरामपुर-रामानुजगंज
जिला मुख्यालय बलरामपुर के नवीन स्टेडियम में 26 जनवरी 2017 को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्रीमती सुनीती राठिया ने प्रातः 09.00 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देश भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
नवीन स्टेडियम बलरामपुर में आयोजित 68वें गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2017 के मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीति राठिया ने प्रातः 09.00 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इसके बाद परेड में शामिल सशस्त्रधारी जवानों द्वारा तीन चक्र में हर्षफायर किया गया। तत्पश्चात् परेड कमाण्डर श्री दिनेश सिन्हा के कमाण्ड पर परेड में शामिल सशस्त्रधारी जवानों एवं छात्र-छात्राओं ने तीनों-तीन में आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज एवं मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए सलामी मंच से गुजरे। परेड में सी.आर.पी.एफ., 62वीं बटालियन, सी.ए.एफ. 14 वीं वाहिनी, सी.ए.एफ. 12वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, होम गार्ड, स्काउट गाईड के छात्र-छात्रायें शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक सफेद कपोत एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोडे़ गये। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव ने शहिदों के परिजनों को शाल व श्रीफल भंेट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने परेड कमाण्डरांे से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम में शासकीय विभागों के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्षन किये। मुख्य समारोह में विभिन्न स्कूलों द्वारा राष्ट्रीयता एवं देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गीत एवं संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विभिन्न विभागों के द्वारा विकास योजनाओं पर आधारित आकर्षक एवं जीवांत झांकी का प्रदर्शन किया गया।
unnamed 27 1
मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार वितरण में परेड सीनियर ग्रुप में प्रथम सी.आर.पी.एफ. 62वीं वाहिनी, द्वितीय सी.ए.एफ. 14 वीं वाहिनी, तृतीय स्थान सी.ए.एफ. 12वीं वाहिनी को एवं जुनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर को प्रथम स्थान, संत जोसेफ मिशन स्कूल दर्रीडीह को द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजपुर, द्वितीय स्थान कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय वाड्रफनगर एवं रामानुजगंज तथा तृतीय स्थान संत जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल मानपुर शंकरगढ़ ने प्राप्त किया। विभागीय झांकी में प्रथम स्थान वन विभाग, द्वितीय स्थान पशु चिकित्सा विभाग तथा तृतीय स्थान महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी श्री देवनन्दन दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राविका एक्का, कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, पुलिस अधीक्षक श्री सदानन्द कुमार, वन मण्डलाधिकारी श्री बी.पी.सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रणवीर शर्मा, अपर कलेक्टर श्री बी.एस.उईके तथा अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया के प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकायें, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या आम जनता में उपस्थित थे।
unnamed 28 1 unnamed 29