शिक्षक पंचायत के महिला पदाधिकारियों का मिलन एंव शपथ ग्रहण सामारोह ….

बलरामपुर अब तक शिक्षाकर्मियो के आंदोलन मे महिला शिक्षाकर्मियों की बड़ी संख्या हड़ताल में भाग लेती थी …. लेकिन नेतृत्व महिला शिक्षाकर्मियों का नहीं होता था… आप छत्तीसगढ़ पंचायत नगर निकाय शिक्षक संघ के प्रदेश संचालक संजय शर्मा के नई रणनीति से प्रदेश भर में नेतृत्व महिला शिक्षाकर्मियों के हाथ आ गया… इसके लिए प्रार्थी एवं जिला पदाधिकारी घोषित करने के बाद बकायदा सभी जिलों के सभी ब्लॉकों में महिलाओं महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है जिसमें महिला शिक्षा कर्मी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं …..
इसी कड़ी में रविवार को प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी हरेंद्र सिंह, संजय सिंह प्रांतीय महासचिव प्रांतीय सचिव ऋषिकेश उपाध्याय प्रदेश प्रतिनिधि महिला प्रकोष्ठ सविता भगत एवं सरगुजा ऑडिटोरियम जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा जसपुर जिला अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव बलरामपुर जिला अध्यक्ष पवन सिंह एवं बलरामपुर महिला प्रकोष्ठ जिला प्रभारी शुक्ला टोप्पो की उपस्थिति में ऑडिटोरियम भवन बलरामपुर में छ.ग.न नि शिक्षक संघ जिला इकाई बलरामपुर द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं जिला महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों एवं विकास खंड बलरामपुर के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी एवं महिला पदाधिकारियों का मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया… जिसमें जिले भर के विकासखंड के सैकड़ों शिक्षाकर्मियों ने उपस्थिति उल्लेखनीय है कि,  संविलियन में हो रही देरी को लेकर शिक्षाकर्मी संगठन एक बार फिर ताल ठोकने की तैयारी में जुट गए हैं…. यदि समय रहते शिक्षाकर्मियों को मामले में सरकार द्वारा फैसला नहीं लेती है… तो एक दिवसीय हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन दृश्य देखने को मिल सकते हैं इस मद्देनजर नई रणनीति के तहत छत्तीसगढ़ पंचायत नगर निकाय शिक्षक संघ द्वारा संगठन को मजबूत करने एवं महिलाओं को एक साथ लाने के लिए महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया है… कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में हरेंद्र सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई अपने उद्बोधन में कहा कि आंदोलन के दौरान महिला शिक्षाकर्मियों का साथ संगठन को मिलता रहा है… और संगठन में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण बनाने के उद्देश्य से महिला मोर्चा का गठन किया गया है….
कार्यक्रम को प्रांतीय पदाधिकारी रविंद्र तिवारी ,रंजीत सिंह ,ऋषिकेश उपाध्याय, अनिल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने संबोधित किया….  कार्यक्रम में बलरामपुर जिला अध्यक्ष पवन सिंह ने अपने जिले की पुरुष एवं महिला पदाधिकारियों की घोषणा की तथा उन्हें नियुक्त सम्मान प्रदान किया….  अंत में उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं संघ हित में कार्य करने की अपील की….  कार्यक्रम में मुख्य रुप से सत्य प्रकाश सिंह ,संतोष गुप्ता, विनय गुप्ता, मनीष सिंह, राजेश्वर कुशवाहा, संजय गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष युद्ध जैसवाल, श्याम गुप्ता, उपेंद्र सिंह बैजनाथ यादव, मणि यादव, परमेश्वर मिश्रा, मीनल सिंह, वंदना उपाध्याय ,मधु पांडे, सीता भास्कर, मंटू ठाकुर,  दिनकर पटेल,  जनक लाल साहू ,सत्येंद्र सोनी, योगेश्वर कश्यप, श्यामलाल गुप्ता, पवन पाटले, सुखदेव यादव ,अवध गुप्ता, करण राम, अमित सोनी, गौरव गुप्ता, अमित चौरसिया, रविंद्र गुप्ता, इत्यादि उपस्थित थे….