वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेट

बलरामपुर कृष्ण मोहन छ.ग. वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रांताध्यक्ष बिरेन्द्र नाग के नेतृत्व में माननीय वन मंत्री महेश गागडा जी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से विधानसभा में सौजन्य भेंट की गई। वनमंत्री द्वारा वन विभाग के समस्त लिपिक कर्मचारियों द्वारा पृथक से छ.ग. वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ का गठन किये जाने की जानकारी माननीय मुख्यमंत्री को देते हुए प्रतिनिधि मंडल एवं संघ के पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। वनमंत्री द्वारा अवगत कराया गया, कि वन लिपिक संघ अल्प समय में अपनी सक्रियता से प्रदेश स्तर पर एक बेहद सशक्त और सक्रीय संघ के रूप में पहचान बनाई है। माननीय वनमंत्री के अनुशंसा पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा छ.ग. वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक -6352/2016 का मान्यता हेतु अनुमोदन किया गया। इससे राज्य के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ वन लिपिक कर्मचारियों में हर्ष है। मुख्यमंत्री से सौजन्य भेट करने गये प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रांताध्यक्ष बिरेन्द्र नाग, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष मनीष हुमनेकर, प्रांतीय सचिव तरूण देवदास, बिलासपुर वनवृत के उप प्रांताध्यक्ष हेमंत बघेल, रायपुर वनवृत के प्रभारी नवीन बेक, राजकुमार सोनक्षत्रा, अनिल पैकरा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ के बलरामपुर प्रभारी रमेश तिवारी ने दी।