धान खरीदी केंद्र में फटे बारदाने देख..भड़के कलेक्टर..किसानों ने की थी कलेक्टर से शिकायत..

कवर्धा.. प्रदेश में एक ओर जहाँ दो चरणों मे हुए विधानसभा चुनावों के बाद सबको चुनाव परिणामो का बेसब्री से इंतजार है..तो वही किसान नई सरकार बनने तक अपने खलिहानों में धान डम्प कर चुनावी घोषणा पत्रों का विश्लेषण कर रहे है..इसी बीच कुछ किसान ऐसे भी है..जो धान खरीदी के समय खरीदी केंद्रों में होने वाली समस्या से निजात पाने अपना धान बेच रहे है..फिर भी उन्हें फटे पुराने बारदानों की समस्या से छुटकारा नही मिल पा रही है..और यही वजह है की कलेक्टर ने बारदाना सप्लायरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है..

दरसल कलेक्टर अवनीश कुमार शरण औचक निरीक्षण के दौरान जिले के सलिहा धान खरीदी केंद्र पहुँचे थे..और धान बेचने आये किसानों से मुखातिब हुए..तब किसानों ने कलेक्टर को फटे -पुराने बारदानों की शिकायत की..जिसके बाद कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में धान खरीदने रखे गए बारदानों का अवलोकन किया..और खरीदी केंद्र के प्रबंधक को फटकार लगाई..

वही कलेक्टर ने मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को बारदाना सप्लायर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है…